रोड बनाया नहीं, डिवाइडर बना दिए
बीते दो तीन माह से डिडवाना रीको एरिया से घाटा बालाजी तक फोरलेन रोड का काम जारी है, पूरे क्षेत्र में डब्लूएमएम का ही काम पूरा नहीं हुआ है।रीको एरिया से डिडवाना बाईस मील तक दोनों ओर डब्लूएमएम का ही काम पूरा हुआ है,जबकि रोड पर लगे बिजली के पोल एवं पेड़ों को नहीं हटाया गया है, डामरीकरण होने से पूर्व ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदक ने बाईस मील तक रोड के बीच डिवाइडर बना दिए है, जिससे डामरीकरण रोड की चौड़ाई घटकर काफी कम रह गई है, जिससे डामर वाले रोड पर एक ही वाहन गुजर सकता है, ऐसे में यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कई बार तो रात्रि में वाहन डिवाइडर से भी टकरा जाते हैं। विभाग के अधिकारी व संवेदक मात्र रोड पर सावधानी से वाहन चलाने की नसीहत देने के सूचना बोर्ड लगा कर अपना कर्तव्य पूरा समझ रहे हैं।