भीलवाड़ा

Bhilwara: GST में राहत देने के बाद इतने रुपए सस्ते हो जाएंगे घी, बटर, पनीर, जानें क्या होगी नई कीमतें?

Dairy Product Price Drop: नई दरों के मुताबिक सरस का 200 ग्राम का पनीर वर्तमान में बाजार में 70 रुपए का मिलता है, जो 22 सितंबर के बाद से 3.50 रुपए तक कम यानी करीब 66.50 रुपए में मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2025, 10:29 AM IST
छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से अनिवार्य होगा पुराने और नए MRP रेट का उल्लेख, GST टीम करेगी कार्रवाई..(photo-patrika)
छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से अनिवार्य होगा पुराने और नए MRP रेट का उल्लेख, GST टीम करेगी कार्रवाई..(photo-patrika)

Good News: केंद्र सरकार के जीएसटी में राहत देने के बाद भीलवाड़ा डेयरी के घी, पनीर, बटर और टेट्रा पैक दूध की कीमत भी कम हो जाएगी। यह नई दरें 22 सितंबर से लागू होगी। माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा आम उपभोक्ता को सरस का घी 38 से 40 रुपए लीटर तक सस्ता मिलेगा।

केन्द्र सरकार ने दुग्ध उत्पादों पर लगने वाली जीएसटी की दरों को 12 से घटाकर 5 फीसदी कर दिया था। जिनमें 5 फीसदी जीएसटी लग रही थी उसको शून्य कर दिया है। भीलवाड़ा में ज्यादातर लोग भीलवाड़ा डेयरी के दुग्ध उत्पादों का उपयोग करते हैं। डेयरी प्रशासन केन्द्र सरकार के जीएसटी में की गई कटौती को 22 सितंबर से लागू करता है तो आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। आईसक्रीम पर 18 फीसदी की जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी किया है।

दूध और डेयरी उत्पाद

भीलवाड़ा डेयरी के प्रबंध निदेशक बिमल कुमार पाठक ने बताया कि दूध, पनीर, मक्खन, और घी जैसी चीजों पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। इससे ये सभी उत्पाद आम जनता के लिए सस्ते हो जाएंगे। अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर दूध अब जीएसटी फ्री हो गया है। यह दूध जल्द ही भीलवाड़ा में भी पैक होने लगेगा।

यह होगा असर

नई दरों के मुताबिक सरस का 200 ग्राम का पनीर वर्तमान में बाजार में 70 रुपए का मिलता है, जो 22 सितंबर के बाद से 3.50 रुपए तक कम यानी करीब 66.50 रुपए में मिलेगा। एक किलोग्राम वाले पनीर का पैकिट अभी 350 रुपए में मिल रहा है, वह 17.50 रुपए तक कम होकर 332.50 रुपए में मिल सकता है।

इसी तरह एक लीटर घी (सामान्य) जो वर्तमान में 588 रुपए तक मिलता है। वह 37 रुपए कम होकर 551 रुपए तक बाजार में मिल सकता है। इसी तरह गाय का घी जो अभी 608 रुपए तक मिलता है। वह 38 रुपए कम होकर 570 रुपए तक मिल सकता है।

Updated on:
15 Sep 2025, 10:29 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना

Rajasthan Sarpanch Election: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी के चुनाव में हंगामा, फ़र्ज़ी वोटिंग के आरोप पर पुलिस से तीखी बहस