भीलवाड़ा

बेटे का फर्ज निभाते हुए मां को पांच बेटियों ने दिया कंधा, देखकर सबकी आंखें नम हो गई

महिला के पांच बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए बड़ी पुत्री कुसुमलता, अंजना, सुलोचना, वंदना, कल्पना, अपनी मां को कंधा देकर मुखाग्नि दी।

less than 1 minute read
bhilwara_accident.jpg

भीलवाड़ा/आसींद@पत्रिका। रामेश्वरम यात्रा करके आसींद लौट रही महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसकी महाराष्ट्र के नासिक जिले में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पार्थिव देह आसींद पहुंची। यहां महिला के पांच बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए बड़ी पुत्री कुसुमलता, अंजना, सुलोचना, वंदना, कल्पना, अपनी मां को कंधा देकर मुखाग्नि दी।

यात्रा पूरी कर वापस लौटते समय तबीयत बिगड़ गई:
यह देख सबकी आंखें नम हो गई। 60 वर्षीय सीतादेवी सिखवाल निवासी आसींद पति सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण शर्मा एवं बेटी के साथ विगत दिनों यात्रा पर गई थी।

करीब एक माह की यात्रा पूरी कर वापस लौटते समय गुरुवार को सीता देवी की तबीयत बिगड़ गई। महाराष्ट्र के नासिक जिले में दम तोड़ दिया। सीता देवी के केवल पुत्रियां ही होने से अपनी माता को कंधा एवं मुखाग्नि देकर बेटे का धर्म निभाया।

Published on:
15 Apr 2023 07:03 pm