6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सरपंच और बेटे की सड़क हादसे में मौत, गांव में किसी के घर नहीं जले चूल्हे

हल्दीना निवासी पूर्व सरपंच रामकुवार पुत्र नवीन के साथ पुत्रवधू को लेने घर से रवाना हुए। जहां उनकी बाइक को सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Apr 15, 2023

road_accident_alwar.jpg

मालाखेड़ा @ पत्रिका। हल्दीना निवासी आइटीबीपी के जवान का अंतिम संस्कार शुक्रवार तीसरे पहर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। रामगढ़ प्रशिक्षण केंद्र आइटीबीपी से सशस्त्र अर्धसैनिक आइटीबीपी की एक टुकड़ी गांव पहुंची। जहां उन्होंने सैनिक के शव पर राष्ट्रीय ध्वज रखा। उसके बाद सभी ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।

अंतिम संस्कार से पहले सशस्त्र शोक संवेदना, मातमी धुन, उसके पश्चात शस्त्र से फायर कर मृतक सैनिक के प्रति श्रद्धांजलि प्रदान की। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गई। हल्दीना निवासी पिता-पुत्र की नयागांव निवाई टोंक जाते समय लालसोट दौसा के सलेमपुरा गांव के पास उनकी बाइक को सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल पिता-पुत्र की हादसे में मौत हो गई।

हल्दीना निवासी पूर्व सरपंच रामकुवार पुत्र नवीन के साथ पुत्रवधू को लेने गुरुवार शाम घर से रवाना हुए। जहां उनकी बाइक को सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पिता-पुत्र का शव गांव में आते ही कोहराम मच गया। किसी के घर चूल्हे नहीं जले। सरपंच सुनील कुमार ने बताया यह हृदय विदारक घटना घट गई। मृतक नवीन कुमार के एक पुत्र और एक पुत्री है।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, इकलौता बेटा भी कई वर्षों से खाट में, दुखों का टूटा पहाड़

पुत्रवधू को लेने पिता-पुत्र गए थे। मृतक पूर्व सरपंच के 2 पुत्र हैं दोनों ही पुत्र आइटीबीपी में नियुक्त हैं। बड़ा पुत्र आईटीबीपी नई दिल्ली में तैनात है। वही नवीन कुमार आईटी बीपी देहरादून में नियुक्त था जो 1 दिन पहले ही छुट्टी लेकर हल्दीना गांव आया था। दूसरे दिन पिता के साथ पत्नी को लेने ससुराल रवाना हुआ था। जहां दोनों की मौत हो गई। मृतक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां और पत्नी बेहोश होकर गिर गई। बड़ी संख्या में वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि शव यात्रा में शामिल हुए।