भीलवाड़ा

मवेशियों को पानी पिलाने गया वृद्ध पैर फिसलकर तालाब गिरा, डूबने से मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Death aged drowning pond in bhilwara
Death aged drowning pond in bhilwara

बरुंदनी।
कस्बे में सोमवार को मवेशियों को पानी पिलाने गए वृद्ध पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बीगोद थाना पुलिस मौे पर पहुंची तथा शव को तालाब से बाहर निकलवाकर मांडलगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


जानकारी के अनुसार मृतक छीतरमल लौहार तालाब में मवेशियों को पानी पिलाने गया था। पैर फिसलने से मृतक मुंह के बल पानी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी मिलने पर सरपंच कालीदेवी खटीक, समाजसेवी शंकरलाल खटीक, रामनारायण सोमानी, कमलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीगोद थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मांडलगढ़ के तहसीलदार नवनंदनसिंह बरुंदनी के लिए प्रस्थान कर गए। बीगोद थाना अधिकारी प्रकाश मीणा बरुंदनी पुलिस चौकी के दीवान नरेश कुमार सुखवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडलगढ़ के सामुदायिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे; मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।

भीलवाड़ा—कोटा हाईवे पर दो किलोमीटर पर दो हादसों में दो की मौत, एक घायल
भीलवाड़ा—कोटा मार्ग पर सोमवार को बाइक व साइकिल में भिड़ंत में महिला की मौत हो गई व युवक गंभीर हालात में घायल हो गया। जिसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे में एक मासूम को जरा भी खरोंच नहीं आई।


नेशनल हाईवे 758 पर ढ़ेलाणा व बनका खेड़ा के मध्य बाइक व साइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें बाइक सवार महिला ने दम तोड़ दिया व पुरुष गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भेजा गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई | विद्यालय में मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के तहत दी जाने वाली साइकिल थी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल के दो हिस्से हो गए। वहीं उनके साथ एक 8-10 माह की छोटी बच्ची थी जिसको एक भी खरोच नही आई। इस सड़क मार्ग पर 14 घण्टे के भीतर दो किलोमीटर की दूरी में दो गांव के बीच सड़क हादसे में दो की मौत हो गई।

दूसरा हादसा बनकाखेड़ा के पास पेट्रोल पंप के नजदीक भीलवाड़ा से संवाईपुर की तरफ जा रही एक बाइक अचानक सांड़ आ जाने से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया। जिसे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाते समय बीच रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक कोटडी थाना क्षेत्र के खरेड़ निवासी सुरेश चंद पिता बद्री लाल गाडरी बताया गया।

Published on:
27 Aug 2018 07:34 pm