भीलवाड़ा

Road Accident: जन्मदिन के दिन युवक की दर्दनाक मौत, परिवार के साथ सांवरिया सेठ दर्शन कर लौट रहे 12 लोग घायल

Bhilwara-Chittorgarh Highway Accident: चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में अपना जन्मदिन का जश्न लौट रहे अजमेर के वैशालीनगर निवासी जयप्रकाश सिंधी (61) की सड़क हादसे में मौत हो गई।

less than 1 minute read
घायलों का इलाज करते डॉक्टर का फोटो: पत्रिका

Death On Birthday: भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित स्वरूपगंज चौकी के पास गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में अपना जन्मदिन का जश्न लौट रहे अजमेर के वैशालीनगर निवासी जयप्रकाश सिंधी (61) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में 12 जने जख्मी हो गए।

ये भी पढ़ें

शव पर मिले चोट के अनगिनत निशान, चिकित्सक बोले-हैवानियत की हद

सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार अजमेर निवासी करीब 12-15 जने गुरुवार को टेंपो ट्रैवलर गाड़ी से सांवलिया सेठ के दर्शन करने गए थे। परिवारजनों ने मिलकर वहां जयप्रकाश के जन्मदिन का जश्न मनाया और सुख-समृद्धि की कामना की।

रात करीब आठ बजे दल वापस अजमेर लौट रहा था, तभी भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर स्वरूपगंज चौकी के निकट टेंपो ट्रैवलर एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।

राहगीरों की सूचना पर हमीरगढ़ थाना पुलिस और स्वरूपगंज चौकी जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

हृदयविदारक बात ये रही कि इस हादसे में उसी वृद्ध की जान चली गई, जिसका जन्मदिन था। जिस सिर पर सुबह तिलक लगा था, रात को वहां गहरा जख्म मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।

12 घायल, अस्पताल में अफरा-तफरी

इस भीषण भिड़ंत में करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भी रात को अफरा-तफरी का माहौल रहा।

सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अजमेर से भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ ने भी तत्काल अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

1 मई 2026: आज से बदल गए 7 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर रसोई गैस तक, अब इन बातों का रखना होगा खास ख्याल
Published on:
01 May 2026 07:50 am
Also Read
View All