भीलवाड़ा

कोरोना में मौत का ताण्डव

अन्तिम संस्कार करने में जुटा झूलेलाल नवयुवक सेवा संस्थान

less than 1 minute read
Sep 30, 2020
Death orgy in Corona in bhilwara

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में जगह नहीं है वहीं दूसरी ओर मौत के ताण्डव के चलते शमशानों में बी जगह नहीं मिल रही है। सिन्धी समाज के प्रवक्ता मूलचन्द बहरवानी ने बताया कि सोमवार को पंचमुखी मोक्षधाम में भूतपूर्व डीटीईओ हुकुमतरॉय निहालानी की माता देवीबाई के निधन पर देखने को मिला। मोक्षधाम में सोलह स्थानों पर राख देख कर सभी की आंखे नम हो गई। इन दिनों अस्पतालों में रोजाना 10-12 मौतें हो रही हैं। ऐसे में परिजन भी अपने निकटवर्ती मृतकों का दाह संस्कार करने से हिचक रहे हैं। उनका दाह संस्कार करने के लिए झूलेलाल नवयुवक सेवा संस्थान की ओर से संचालित अन्त्येष्टि सेवा के माध्यम से अन्त्येष्टि के लिए सम्पर्क कर रहे हैं। संस्थान के अध्यक्ष हेमन दास भोजवानी मृतकों का अन्तिम संस्कार करने में जुटे हैं।
समाजसेवी किशोर लखवानी के अनुसार संस्थान की ओर से प्रत्येक अमावस्या को शहर के प्रत्येक मोक्षधाम से मृतकों की अवशेष अस्थियां व राख एकत्रित कर उन्हें त्रिवेणी नदीं में प्रवाहित करने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। इस कार्य में लक्षमण लखवानी, हरीश राजवानी, हनुमान लखवानी, रमेश आडवानी, पुरुषोत्तम ख्यानी, विजय निहालानी आदि लगे है।

ये भी पढ़ें

20 पंचायतों ने चुने मुखिया
Published on:
30 Sept 2020 05:00 am
Also Read
View All