
20 panchayats elected chief in bhilwara
भीलवाड़ा.
पंचायती राज के पहले चरण में सोमवार को बदनोर पंचायत समिति की २० पंचायतों में मतदान हुआ। सरपंच-पंच के चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा। भाजपा नेता व पूर्व उप जिला प्रमुख रामचन्द्र सेन बदनोर से सरपंच प्रत्याथी थे, जो तीसरे स्थान पर रहे। यहां गोपालसिंह रावत ने महावीरसिंह फौजी को 54 वोट से हराया। रावत को 1404, महावीर को 1350 व सेन को 1254 वोट मिले। सेन के लिए भीलवाडा विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी आठ दिन से बदनोर में डेरा जमाए थे। पंजाब के राज्यपाल वीपी सिह के बेटे अविजित सिंह 3 दिन से घर-घर जाकर सेन के लिए वोट मांग रहे थे। संग्रामगढ़ से खड़े भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह चुण्डावत भी चुनाव हार गए। यहां से अशोक साहू विजय रहे।
...........................
बदनोर में ८२.०८ प्रतिशत मतदान
आसीन्द. नवगठित पंचायत समिति बदनोर की 20 पंचायतों में सोमवार को मतदान हुआ। २० पंचायतों में ६६,०५६ में से ८२.०८ प्रतिशत (५४, २२२ मतदाता) मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की पालना के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। 20 पंचायतों में सरपंच के 135 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक चला। परिणाम देर रात घोषित कर दिए। उपसरपंच के चुनाव मंगलवार को होंगे। आसीन्द की 48 पंचायतों में से बदनोर पंचायत समिति के अलग होने के बाद 20 पंचायतों में पहली बार चुनाव हुए।
झलकियां
-बदनोर में पांच कोरोना संक्रमितों ने गाइडलाइन से मतदान किया।
-संग्रामगढ़ व जैतगढ़ में शाम सात बजे तक मतदान चला। संग्रामगढ़ में सरपंच पद पर१६ व जैतगढ १८ प्रत्याशी मैदान में थे।
-पर्यवेक्षक संजय शर्मा ने बदनोर क्षेत्र में आधे दर्जन से ज्यादा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने गाइडलाइन की पालना कराई।
........
सबसे कम मतदान
गरिया खेड़ा 49.87 प्रतिशत
सर्वाधिक मतदान
चतरपुरा 90.56 प्रतिशत
...................
बदनोर पंचायत समिति मतदान स्थिति
समय प्रतिशत कुल मत
१० बजे १६.३० १०७६५
१२ बजे ३५.२७ २३२९९
०३ बजे ६२.२० ४१०८६
०५ बजे ८१.७२ ५३९८४
फाइनल ८२.०८ ५३९८४
---
बदनोर पंचायत समिति निर्वाचित सरपंच की सूची
पंचायत सरपंच जीत का अंतर
आकड़सादा (महिला) मनीषा पारीक २४८
बदनोर (सामान्य) गोपाल सिंह रावत ५४
बाजून्दा (एसटी) कोयली देवी १००१
भादसी (ओबीसी) खीम सिंह १०४
भोजपुरा (ओबीसी) महावीर प्रसाद ३७
चेनपुरा (सामान्य) डाली देवी रावत ७१९
चतरपुरा (महिला) कान्ता देवी १२०
गारिया खेड़ा (एससी महिला) माया देवी १०३७
गिरधरपुरा (एससी) भवानी शंकर रावल ४
जगपुरा (महिला) दीपिका राजावत ४३२
जैतगढ (महिला) प्रेमी २७३
मोगर (सामान्य) केली देवी ४४८
मोठी (एससी महिला) लीला देवी ६१
मोटरास (सामान्य) शम्भु सिंह रावत ५७२
ओजियाणा (ओबीसी महिला) लीला देवी ९
परा (महिला) रूकमणी देवी शर्मा १०३
पाटन (महिला) निधी जयसवाल १३८
रामपुरा (ओबीसी महिला) नन्दू देवी गुर्जर ३९१
रतनपुरा (भा.) (सामान्य) महेन्द्र सिंह १००४
संग्रामगढ (सामान्य) अशोक कुमार तेली २०८
......................
सबसे कम मतों का अन्तर
गिरधरपुरा (एससी)- भवानी शंकर रावल ४
सबसे अधिक मतों का अन्तर
गारिया खेड़ा (एससी महिला) माया देवी १०३७
Published on:
29 Sept 2020 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
