भीलवाड़ा

रोडवेज बस में प्रसव, महिलाओं ने की मदद, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Delivery on roadways bus in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर के अजमेर तिराहे पर सोमवार को महिला के रोडवेज बस में सफर के दौरान प्रसव हो गया। बस में सवार अन्य महिलाओं ने मदद कर प्रसव कराया। उसके बाद प्रसूता को महात्मा गांधी अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है।

ये भी पढ़ें

चालक को बंधक बना कारों से भरा कंटेनर लूटा, पांच किमी पीछा कर पुलिस ने रोका

महुआ खुर्द (बनेड़ा) निवासी रेखा बनेड़ा स्थित अस्पताल में दिखाने गई। उसे महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचने की बात कही। इस पर वह जयपुर-छोटीसादड़ी रोडवेज बस में बैठ गई। बस अजमेर तिराहे ही पहुंची कि उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर चालक ने बस रोक दी और उसमें सवार पुरुष नीचे उतर गए। कुछ जानकार महिलाओं ने पर्दा कर बस में प्रसव करवाया। उसके बाद ऑटो से प्रसूता को मातृ एवं शिुश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिक्षा मंत्रालयिक कर्मचारियों के विरोध के सुर, कलम डाउन कर किया बहिष्कार

भीलवाड़ा. राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की शिक्षा विभागीय समिति की ओर से सोमवार को शिक्षा विभाग के कार्यालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ड्यूटी पर उपस्थित होकर कलम डाउन कर कार्य का बहिष्कार किया। प्रवक्ता महावीरसिंह चुंडावत ने बताया कि सरकार की ओर से विभाग के कार्यालयों का पुनर्गठन कर एकीकृत शिक्षा संकुलों की स्थापना के कारण मंत्रालयिक संवर्ग के वर्तमान में स्वीकृत पदों में बढ़ोतरी के बजाय कटौती कर दी है। इससे मंत्रालयिक केडर के १८०० पद प्रदेश में समाप्त हो गए हैं। वेतन विसंगतियों का समाधान भी नहीं हुआ है। इसमें समिति अध्यक्ष आशुतोष आचार्य, संजय शर्मा, विवेक एलिस, शिवसिंह, संजीव शर्मा, रामेश्वर शर्मा, ओमप्रकाश डाड, प्रदीप ओझा, वीरेंद्रसिंह, विकास कोठारी, निलेश धाभाई उपस्थित थे। मांडल में दिलीप व्यास, जहाजपुर में पंकज शर्मा व शाहपुरा में विनोद जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

29 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की ओर से जिलाध्यक्ष अतुल गुरावा के नेतृत्व में १९ सूत्रीय मांग पत्र जिला कलक्टर को सौंपा गया। इसमें मांगें नहीं मानने पर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गइ

ये भी पढ़ें

महिला ने बस लेकर भागे बैग को साइकिल पर देखा तो बस रूकवाकर पकड़ा, दूसरे उचक्के ने फिर बैग पार करने का प्रयास किया तो जमकर हुई धुनाई
Published on:
28 Aug 2018 01:56 am
Also Read
View All