17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चालक को बंधक बना कारों से भरा कंटेनर लूटा, पांच किमी पीछा कर पुलिस ने रोका

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Looted the container filled with cars in bhilwara

Looted the container filled with cars in bhilwara

रायला।

भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग पर रविवार रात लाम्बिया टोलनाके के निकट चालक को बंधक बनाकर दो लुटेरे कारों से भरा कंटेनर लूट ले गए। चालक को कंटेनर में बंद कर दिया। चालक कंटेनर में ही बंद लुटेरे से गुत्मगुत्था हो गया। लुटेरे ने कंटेनर खोला तो खिड़की से कूदकर चालक भाग गया। उसने नाकाबंदी में लगी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पांच किलोमीटर पीछा कर कंटेनर रोक लिया। दोनों लुटेरे अंधेरे का फायदा उठा भाग गए।

थानाधिकारी महावीर सिंह के अनुसार मूलत: बिहार निवासी राजू मिश्रा सात कारें भरकर कंटेनर को गुडग़ांव से अहमदाबाद ले जा रहा था। देर रात लाम्बिया टोलनाके के निकट दो लुटेरों ने जबरन वाहन रोक लिया। चालक को बंधक बना कंटेनर के अंदर एक लुटेरा भी बंद हो गया। दूसरा लुटेरा कंटेनर लेकर रवाना हो गया। उसने भदाली खेड़ा के निकट से वापस वाहन घुमाकर अजमेर की आेर जाने लगा। कंटेनर में बंद चालक राजू व लुटेरा भिड़ गए व लहूलुहान हो गए।

कंटेनर के अंदर से आवाज आने पर कंटेनर चला रहे लुटेरे ने कंटेनर की खिड़की खोली। इस पर राजू कूदकर भाग गया। लुटेरों ने उसे पकडऩे का भी प्रयास किया। पकड़े जाने के डर से लुटेरे कंटेनर लेकर रवाना हो गए। निकट ही रायला पुलिस की नाकाबंदी पर पहुंचकर चालक राजू ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कंटेनर का पीछा कर करीब पांच किलोमीटर आगे रोकने का प्रयास किया। अंधेरे में वाहन रोक दोनों लुटेरे भाग निकले। घायल राजू का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की।

परिवार गया रक्षाबंधन पर गांव, सूने मकान से नकदी समेत लाखों का माल पार

भीलवाड़ा. शहर के आजादनगर में रविवार रात को सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों के माल समेट ले गए। प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

पुलिस के अनुसार आजादनगर स्थित ए सेक्टर निवासी देवकरण शर्मा रक्षाबंधन मनाने परिवार समेत चित्तौडग़ढ़ जिले के नेवािरया स्थित गांव गए थे। पीछे आजादनगर में मकान सूना था। चोरों ने देर रात ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी में अंट लगाकर उसे खोल दिया। अलमारी से एलईडी, दस हजार नकद, सोने का टॉप्स, चांदी की पायजेब ले गए। सोमवार सुबह गृहस्वामी का भाई आशीष वहां पहुंचा तो मकान का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। मकान में सामान बिखरा मिला। उसने तुरंत भाई को सूचना दी। इस बीच प्रतापनगर पुलिस भी वहां पहुंच गई।