भीलवाड़ा

Alert: राजस्‍थान के इस जिले में डेंगू की दस्‍तक, सरदारनगर में डेंगू रोगी मिला, सरकारी अस्पतालों की जांच घेरे में

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Dengue patient found in bhilwara

बनेड़ा।

जिले में इस साल फिर डेगूं ने दस्तक दे दी है। एक महिला रोगी के डेगूं की पुष्टि हुई है। वहीं महिला को बुखार आने पर चार दिन पूर्व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कराई जांचों में सामान्य बुखार बता महिला का उपचार किया जा रहा था। महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसके डेंगू की पुष्टि हुई। सरकारी चिकित्सालय के भरोसे रहते तो महिला की जान जा सकती थी।

ये भी पढ़ें

भीषण सड़क हादसे में आठ माह की मासूम को नहीं आई खरोच, बेटी की मौत, प‍िता घायल


जानकारी के अनुसार सरदारनगर निवासी शहनाज बेगम को बुखार होने पर बनेड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां जांच में सामान्य बुखार मान उपचार किया जा रहा था। महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां कराई गई जांच में महिला के डेंगू की पुष्टि हुई। परिजनों का कहना है कि यदि सरकारी जांच के भरोसे रह जाते तो महिला की जान भी जा सकती थी।

सरकारी अस्पतालों के जांचों पर सवालिया निशान

सरकारी अस्पतालों के जांचों पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। दो -दो सरकारी अस्‍पतालों में कराई जांच में महिला को सामान्‍य बुखार बता उपचार द‍िया जा रहा था। जबक‍ि न‍िजी चिकित्‍सालय में जांच कराई तो महिला के डेगूं रोग की पुष्‍ि‍ट हुई। ऐसे में महिला की जान भी जा सकती थी।

नाले में जरख का शव मिला

दौलतगढ़.कस्बे के उदय नाथजी मन्दिर परिसर के समीप नाले में एक जरख का शव मिला।नाले में मृत पैथंर के शव की खबर गांव मे फैलते ही मौके पर लोगों का जमा हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग आसींद टीम भी मौके पर पहुंची। वनपाल अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया की नाले मे जरख का शव मिला। जिसका टीम ने आसीन्द पशु चिकित्सालय में पोस्ट र्माटम कराया गया। प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है।

ये भी पढ़ें

मवेशियों को पानी पिलाने गया वृद्ध पैर फिसलकर तालाब गिरा, डूबने से मौत
Updated on:
27 Aug 2018 09:20 pm
Published on:
27 Aug 2018 09:18 pm
Also Read
View All