भीलवाड़ा

28 जनवरी को राजस्थान आएंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं खास एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने जिले के आसींद क्षेत्र के मालासेरी आएंगे। मोदी सवा घंटे मालासेरी में रुकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2023, 3:57 PM IST
pm_narendra_modi_2.jpg
,,

भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने जिले के आसींद क्षेत्र के मालासेरी आएंगे। मोदी सवा घंटे मालासेरी में रुकेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रस्तावित कार्यक्रम मंगलवार शाम जारी किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी 28 जनवरी की सुबह 9.20 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे हेलिकॉप्टर से मालासेरी रवाना होंगे। सुबह 11.25 बजे मालासेरी पहुंचेंगे। करीब सवा घंटे में प्रधानमंत्री मोदी भगवान देवनारायण के दर्शन व सभा को संबोधित करेंगे। वापस उदयपुर होते दिल्ली चले जाएंगे। मालासेरी में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते तैयारियां की जा रही है।

200 फीट पैदल चलेंगे मोदी:
प्रधानमंत्री मोदी को भगवान देवनारायण के दर्शन करने के लिए सड़क मार्ग के अलावा करीब 200 फीट पैदल चलना होगा। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने स्लैब के आधार पर सीढ़ियां बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद मोदी यज्ञशाला जाएंगे, जहां पूर्णाहुति देंगे।

मंदिर में नीम का पौधा लगाएंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा के लिए चार लाख वर्ग फीट का सभास्थल बनाया जा रहा है। इसमें डोम बना रहे हैं, जिसमें ढाई लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। पचास हजार लोग डोम के बाहर खड़े हो सकेंगे। प्रधानमंत्री उस दिन कुछ खास एलान कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All