भीलवाड़ा

दिलीप व बाबू ने किए थे फायर, देशी पिस्टल व दो कारतूस बरामद

https://www.patrika.com/
2 min read
Oct 18, 2018
Dilip and Babu did the fire, country pistol and two cartridges recoverDilip and Babu did the fire, country pistol and two cartridges recover
Dilip and Babu did the fire, country pistol and two cartridges recover

भीलवाड़ा। शाम की सब्जी मण्डी में फायरिंग के मामले में अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि कार को टक्कर मारने के बाद दिलीप गुर्जर और बाबू गुर्जर ने फायर किए थे। बाबू अभी फरार है, जबकि चार दिन के रिमाण्ड पर चल रहे पूर्व पार्षद गोविंद गुर्जर के भाई दिलीप की निशानदेही पर देशी पिस्टल व दो कारतूस बरामद कर लिए गए।

वकील बोले- एक हवालात में जान को खतरा, विधायक के भाई समेत तीन रिमाण्ड पर

कोतवाली पुलिस ने फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार विधायक धीरज गुर्जर के छोटे भाई नीरज, रिश्तेदार राहुल गुर्जर और चालक नारायण को मंगलवार शाम मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट की अदालत में पेश किया। तीनों को दो दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया। नीरज और उनके रिश्तेदार को अदालत में पेश करने के दौरान अधिवक्ता रवि डांगी और पंकज पंचोली ने उनकी ओर से अदालत में पक्ष रखा। उनका कहना था कि नीरज और पूर्व पार्षद गोविंद गुर्जर समेत अन्य लोगों को एक ही थाने में एक ही हवालात में रखा गया है। दोनों पक्षों में रंजिश है। एेसे में नीरज, राहुल और नारायण को जान का खतरा है। अदालत ने जांच अधिकारी को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के आदेश दिए।
उपनिरीक्षक नरोत्तम सिंह के अनुसार नीरज, राहुल और नारायण को शाम को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट संख्या एक का पद रक्ति होने से मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आठ दिन का रिमाण्ड मांगा था। अदालत ने बहस सुनने के बाद तीनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा।

पुलिस ने मांगी हथकड़ी की इजाजत
गैंगवार के सातों आरोपियों को कोतवाली से बाहर ले जाने पर खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस ने मंगलवार को हथकड़ी लगाने के लिए प्रार्थना पत्र लगाया। पुलिस ने तर्क दिया कि हथियार बरामद करने, मौका नक्शा बनाने समेत अनुसंधान में अन्य कार्य के लिए आरोपियों को कोतवाली से बाहर ले जाया जाना है। मामला गैंगवार से जुड़ा है। एेसे में सुरक्षा की दृष्टि से हथकड़ी लगाने की जरूरत है। हालांकि पुलिस ने प्रार्थना पत्र वापस ले लिया।

Published on:
18 Oct 2018 12:38 am