7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डांडिया-गरबा से डूबा शहर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Dandiya-Garba-dipped city in bhilwara

Dandiya-Garba-dipped city in bhilwara

भीलवाड़ा।


शहर के कई हिस्सों में बुधवार को भी गरबे की धूम रही। नौ दिवसीय चलने वाले यह पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के कुछ हिस्सों में गुजरात में प्रचलित गरबा का प्रतिदिन सैकड़ों लोग आनन्द ले रहे है। पारम्परिक वेशभूषा में लोग डांडिया और गरबा खेलते है। देर रात तक भक्त दुर्गा माता के भजनों पर थिरकते रहे।


बिहार नवदुर्गा सेवा समिति का गांधीनगर में गरबा हुआ तो बुधवार को अष्टमी भी पूजी गई। समिति अध्यक्ष जगरनाथ झा व सचिव अशोक सिंह ने बताया कि गुरुवार को माता का त्रिशूलनी पूजन व हवन किया जाएगा। संस्कृत में आरती होगी। पंडित दीपक झा ने बताया, नवमी पर कन्याओं को भोजन कराएंगे।


शिव शक्ति विकास सेवा समिति अध्यक्ष हरिश ओझा ने बताया कि बापूनगर के ए सेक्टर में कपल राउण्ड व बच्चों के भी डांडिया हो रही है। उपाध्यक्ष प्रकाश नाहर, महेन्द्र पंवार, चन्द्रप्रकाश पारीक, मौसमी ओझा, लक्ष्मी कुमावत, प्रतिभा टेलर, राखी शर्मा सहयोग कर रहे हैं।

पूर्वांचल जन चेतना समिति का नगर परिषद के चित्रकूट धाम में १८ से २० अक्टूबर तक डांडिया होगा। रोज शाम सात से रात दस बजे तक डांडिया होगा। समिति अध्यक्ष अर्चना दुबे ने बताया कि मुख्य अतिथि पाराशर समाज के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष बालकिशन पाराशर, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कैलाश सुल्तानिया, राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व सभापति मधु जाजू व ओम नराणीवाल अतिथि होंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग