7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर घर पूजी दियाड़ी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Home home sofa diyadhi in bhilwara

Home home sofa diyadhi in bhilwara

भीलवाड़ा।


जिलेभर में दुर्गाष्टमी बुधवार को मनाई गई। घरो में कुलदेवी की पूजा की गई। कन्या पूजन भी किया गया। जोगणियां माता, धनोप माता, बाण माता, चामुण्डा माता, बंक्या राणी, बैराठ माता सहित जिले के अन्य मंदिरो में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

सवेरे से ही शक्तिपीठो में लोग दर्शन करने पहुंचे। झांतला माता जाने के लिए लोग तड़के कृषि उपज मण्डी के पास से बसों में रवाना हुए। चामुण्डा माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर में भी भीड़ रही। दिनभर दर्शनार्थियों की कतारें लगी रही। घरों में लोगोने पूजा स्थल को पवित्र करने के लिए पिली मिट्टी से लिपा तथा सफेद मिट्टी से स्वास्तिक व मांडणे मांडे गए। घरों में दियाड़ी व कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया।

शक्तिपीठो पर दिनभर लगा रहा मेले
शक्तिपीठों पर सुबह से ही मेला लगा रहा। लोग चुनरी, माला, शृंगार सामग्री, नारियल व प्रसाद लिएं कतार में लगे रहे। पदयात्रियों के जत्थे उमड़े वहीं जोगणियां, झातला व हरणी महादेव स्थित चामुंडा माता के पैदल यात्रियों के जत्थे देर रात से ही आने शुरू हो गए। रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग