भीलवाड़ा

दशहरे की तारीख को लेकर संशय, १8 को रावण दहन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Oct 12, 2018
Doubts about the date of Dussehra, 18 Ravana combustion in bhilwara

- सरकारी अवकाश 19 को

भीलवाड़ा ।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस शहर में भाजपा ने रख दिए वसुंधरा पथ, नमो सर्किल और मोदी रोड़ जैसे नाम

दशहरे पर्व की तारीख को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। प्रदेश में कई जिलो में दशहरा पर्व 18 व कुछ जिलो में 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सरकार ने 19 अक्टूबर को दशहरा अवकाश घोषित कर रखा है। शास्त्रों के अनुसार 18 अक्टूबर दोपहर 3.28 बजे से दशमी शुरू होगी, जो अगले दिन शाम 5.57 बजे तक रहेगी। उसके बाद ग्यारस तिथि शुरू हो जाएगी। सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान 18 अक्टूबर को खुले रहेंगे। तेजाजी चौक में 18 अक्टूबर को रावण दहन होगा।
पण्डित अशोक व्यास ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार 18 अक्टूबर को दशमी है। उसी दिन श्रवण नक्षत्र का संयोग है। श्रवण नक्षत्र 18 अक्टूबर रात्रि 12.34 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। रावण का दहन दशमी तिथि को होता है। वह भी सूर्य की साक्षी में। ऐसे में रावण दहन 18 अक्टूबर को होना चाहिए, लेकिन सरकार की ओर से अवकाश 19 को घोषित है। फिर भी रावण का दहन 19 को किया जाता है, तो सूर्यास्त से पहले या 5.57 बजे से पहले होना चाहिए। उसके बाद दशमी तिथि समाप्त हो जाएगी। पंचाग निर्माता उदियात और अपराह्न काल के हिसाब से गणना कर त्योहारों का दिन और समय तय करते हैं। पंडित बंशीधर ज्योतिष पंचाग के अनुसार दशहरा 18 अक्टूबर को है। राज्य और केन्द्र सरकार के कैलेंडर के अनुसार दशहरा अवकाश 19 अक्टूबर को है। पण्डित व्यास ने बताया कि दुर्गाष्टमी भी बुधवार को 12.49 मिनट तक ही मनाई जाएगी। उसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसे में दुर्गा की पूजा बुधवार को होगी।

नगर परिषद करेगी आतिशबाजी
तेजाजी चौक में 18 अक्टूबर को रावण दहन होगा। नगर परिषद के राजस्व अधिकारी पिंटूलाल जाट ने बताया कि परिषद परिसर में रावण परिवार के पुतले बनाए जा रहे हैं। पुतला दहन पर 18 अक्टूबर को परिषद की ओर से आतिशबाजी व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान वि​धानसभा चुनाव 2018 में जहाजपुर की जनता ने तय किए मुद्दे
Published on:
12 Oct 2018 07:51 pm
Also Read
View All