16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान वि​धानसभा चुनाव 2018 में जहाजपुर की जनता ने तय किए मुद्दे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
constituency issues for rajasthan assembly election 2018 in bhilwara

constituency issues for rajasthan assembly election 2018 in bhilwara

जहाजपुर।
पत्रिका समूह के जन एजेंडा 2018-23 के तहत हर विधानसभा क्षेत्र के लोगों, जन संगठनों और समूहों ने बैठक कर रोड मैप तैयार किया। क्षेत्र के विकास के मुद्दे तय किए।

जहाजपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र पर चिकित्सा उपकरणों की कमी है, जिसे तुरंत दूर किया जाए। चिकित्सकों के रिक्त पद जल्द से जल्द भरे जाएं।

जहाजपुर में राजकीय कॉलेज खोला जाए। साथ ही यहां सभी सरकारी कार्यालयों में स्टाफ पर्याप्त नहीं है, जिसे अविलंब लगाया जाए।

जहाजपुर क्षेत्र अवैध खनन की भरमार है। इस पर रोक लगाई जाए। खनिज विभाग की उप शाखा जहाजपुर में खोली जाए। इसके अलावा मिनरल इंडस्ट्रीज स्थापित की जाए।

नहरों का सुदृढ़ीकरण किया जाए, गौण मण्डी के स्थान पर कृषि उपज मण्डी खोली जाए। कोटा, देवली व अजमेर रेल मार्ग वाया जहाजपुर से निकालने की मांग भी है।

क्षेत्र में कृषि में बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल व सुविधा जनक बनाया जाए। क्षेत्र के कई किसान बिजली के कृषि कनेक्शन नहीं मिलने से खेती से वंचित हो रहे है।

नागदी नदी को प्रदूषण ज्यादा फैल रहा है। साथ ही अतिक्रमण भी हो चुका है। लिहाजा नदी को प्रदूषण और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पर्यटन टॉस्क फोर्स गठित की जाए।

क्षेत्र में नेशनल हाइवे निर्माणाधीन है। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में पारदर्शिता रखने के साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग को सशक्त किया जाए।
सरहद पर शहीद जवानों की स्मृति में स्मारक बने। यहां सालाना कार्यक्रम हो, सैनिको, पूर्व सैनिकों व विधवाओं के कल्याणार्थ कोष बने, क्षेत्र में सैनिक कल्याण केन्द्र खुले।

जहाजपुर से जुड़े विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बस की सुविधा अभी तक नियमित नहीं है। दूरदराज के गांवों में बस सेवा नहीं पहुंच रही है। रोडवेज सुविधा बढ़ाई जाए।

जहाजपुर क्षेत्र में प्राचीन धरोहर के संरक्षण किया जाए।