
रायपुर।
पुलिस ने मोटरों का खेड़ा मार्ग पर एक माह पूर्व देवीपुरा (गाडरी खेड़ा) निवासी नारायणलाल गाडरी की हत्या के मामले में बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक पांच जने गिरफ्तार किए जा चुके हैं। थानाधिकारी खींवराज गुर्जर के अनुसार हत्या के आरोप में भगवानपुरा निवासी मनीष गाडरी को गिरफ्तार किया गया।
मालूम हो, 29 मई को नाथडियास मार्ग पर नारायण का शव मिला। निकट बाइक गिरी थी। पुलिस दुर्घटना मानते कार्रवाई की तैयारी में थी। परिजन ने हत्या बताते हंगामा किया। पुलिस ने हत्या में मामला दर्ज किया। छह दिन बाद पर्दा उठाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित प्रकाश लुहार का मामा खूटिया निवासी केसू लुहार को दमे की बीमारी थी। डेढ़ माह पूर्व तांत्रिक विद्या से मृतक नारायण ने इलाज किया था।
एक पखवाड़े बाद ही केसू की मौत हो गई। वहीं सरगना सांवरमल के रिश्तेदार की भी नारायण की वजह से मौत हो गई थी। एेसे में नारायण से आरोपी रंजिश पाल बैठे और उसकी हत्या कर दी गई।
ग्रामसेवक संघ व भाजपा ने दिया आईजी, कलक्टर व एसपी को ज्ञापन
भीलवाड़ा कोटड़ी के ककरोलिया घाटी पंचायत के सचिव सत्यप्रकाश चौधरी से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। राजस्थान ग्राम सेवक संघ व भाजपा इस मुद्दे पर आर-पार की लडाई के मूड में है। ग्राम सेवक संघ ने अधिकारियों को दिए ज्ञापन में कहा, तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिले भर में पंचायतों में कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं कोटड़ी पंचायत क्षेत्र की पंचायतों में बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल के नेतृत्व में कोटड़ी मंडल अध्यक्ष ने आईजी मालिनी अग्रवाल, कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि कोटड़ी में अब एेसी कोई घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजी ने नामजद लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश एसपी को दिए।