भीलवाड़ा

काटबड़ा गांव के जंगलों में आग, 15 बीघा जंगल का चारा व पेड़ पौधे जले

काटबड़ा ग्राम के जंगलों में बुधवार को आग लगने से करीब 15 बीघा चारा जलकर राख हो गया।
2 min read
Bhilwara, bhilwara news, Fire in the forest in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
कास्यां ग्राम पंचायत के काटबड़ा ग्राम के जंगलों में बुधवार को आग लगने से करीब 15 बीघा चारा जलकर राख हो गया।

तिलस्वां।
कास्यां ग्राम पंचायत के काटबड़ा ग्राम के जंगलों में बुधवार को आग लगने से करीब 15 बीघा चारा जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग की लपटे लगातार फैल रही है। इससे करीब पांच सौ बीघा जंगल आग की चपेट में आ सकता है। वन विभाग की टीम देरी से पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ गई।

देर शाम तक फायर बिग्रेड पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि शाम को करीब चार बजे आग की लपटें उठती हुई देखी। जिस पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगातार जंगल में फैलती ही जा रही है।

फसल खराबे को लेकर संरपच संघ ने ज्ञापन सौंपा

आसीन्द तहसील के 45पंचायतों के संरपच संघ ने बुधवार को प्रधान लक्ष्मी देवी साहू के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तहसील क्षेत्र में हुई अल्प वर्षा से फसलों में हुए खराबे की पुन: गिरदावरी कराने व महात्मा गांधी नरेगा में श्रमिकों के 150 दिन कार्य दिवस करने की मांग की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह, संरपच संघ अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, मदन सिंह, गोर्धन गुर्जर, नरेंद्र सोनी, अशोक कुमार, प्रभुलाल गुर्जर, कन्हैयालाल साहू सहित तहसील के संरपच उपस्थित थे।

अधिनियमों की दी जानकारी

गंगापुर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विशेष विधिक सेवा कार्यक्रम बुधवार को विधिक शिविर आचार्य श्रीतुलसी अमृत महाविद्यालय गंगापुर में आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा,नशा निषेध,बाल विवाह, दहेज, बालश्रम, रैगिंग विरोध कानून, साईबर क्राईम, मोटर व्हीकल एक्ट सम्बन्धी कानूनों की जानकारी दी गई। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा, सचिव कैलाश शर्मा, अधिवक्ता मदनलाल जीनगर, दिनेश श्रोत्रिय, रितेश सुराणा आदि मौजूद थे।

Published on:
08 Nov 2017 09:12 pm