शिव मंदिरों में ॐ नमः शिवाय की गूंज
सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में विशेष कार्यक्रम हो रहे है। सभी शिव मंदिरों में ॐ नमः शिवाय की गूंज सुनाई दे रही है। सोमवार को रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है, जो भगवान शिव को प्रसन्न करने का अत्यंत प्रभावशाली और शुभ माना जाता है। पहले सोमवार को लेकर हरणी महादेव में फूलों का शृंगार किया जाएगा। हरणी महादेव के व्यवस्थापक महादेव जाट ने बताया कि सोमवार को आने वाले भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वही अभिषेक करने के लिए अलग से कुंड बनाया गया है। उसके माध्यम से ही जल चढ़ाया जाएगा।
कावड यात्रा निकाली
सावन माह के तीसरे दिन लेबर कॉलोनी स्थित शिव शक्ति कावड़ यात्रा एवं मां लालबाई फूलबाई महाकाली मंदिर कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में महिलाएं बम-बम भोले, ॐ नमः शिवाय के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। महिलाएं डीजे की धुन पर जगह-जगह नृत्य कर रही थीं। यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए टेकरी हनुमान मंदिर काठिया वाला बाबा पहुंच संपन्न हुई।