भीलवाड़ा

Bhilwara : शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शिव मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शिव मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। 11 मई को शिवालयों में रुद्राभिषेक होगा। यह कार्यक्रम सोमनाथ के 1026 के आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर देशभर में उत्सव मनाया जाएगा।

2 min read
May 09, 2026
फोटो पत्रिका

सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और भारतीय संस्कृति के अटूट स्वाभिमान को याद करने के लिए अजमेर संभाग के शिव मंदिरों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 धूमधाम से मनाया जाएगा। देवस्थान विभाग ने केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत 11 मई सोमवार को संभाग के प्रत्येक जिले के प्रमुख शिवालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें

भीलवाड़ा में बजरी माफिया की दहशत: डंपर ने छीना घर का ‘चिराग’, फौजी बनने का सपना सड़क पर ही हुआ ढेर

इतिहास के दो महत्वपूर्ण पड़ाव: 1000 वर्ष की अखंड आस्था

सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग (अजमेर) गिरीश कुमार बचानी के आदेश अनुसार यह पर्व भारत की सभ्यतागत यात्रा के दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पड़ावों का स्मरण कराता है। वर्ष 1026 में हुए सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होना। वर्ष 1951 में स्वतंत्रता के पश्चात मंदिर के पुनर्निर्माण और पुनः उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण होना। केंद्र सरकार की ओर से इस उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व- 1000 वर्षों की अखण्ड आस्था (अटूट आस्था) का राष्ट्रव्यापी आयोजन 11 जनवरी 2026 से शुरू किया है, जो 11 जनवरी 2027 तक चलेगा।

दर्शन, श्रृंगार और रुद्राभिषेक की रहेगी धूम

11 मई को आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में स्थानीय स्तर पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार, पूजन और रुद्राभिषेक किया जाएगा। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जन-प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए। विशेष आयोजन के लिए संभाग के इन प्रमुख न्यासों और ट्रस्टों को निर्देशित किया है। इसमें अजमेर के श्री कोटेश्वर महादेव विकास सेवा न्यास। ब्यावर के श्री दूधालेश्वर महादेव मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट, मालातों की बेर टाडगढ़। भीलवाड़ा के हरणी महादेव मंदिर ट्रस्ट, नागौर के जबरेेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट बोर्ड, मेड़ता रोड। डीडवाना-कुचामन भगवान श्रीजानकी वल्लभ नागोरियों का मंदिर ट्रस्ट तथा विभाग ने सभी मंदिरों से कार्यक्रमों की फोटो और वीडियोग्राफी रिपोर्ट भी तलब की है।

भीलवाड़ा का हरणी महादेव मंदिर

हरणी महादेव मंदिर, भीलवाड़ा, राजस्थान का एक प्राचीन और अत्यंत प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यह शहर के केंद्र से लगभग 5-6 किमी दूर, मंगरोप रोड पर पहाड़ियों के बीच स्थित है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और गुफा में स्थित प्राकृतिक शिवलिंग के लिए जाना जाता है, जहाँ महाशिवरात्रि और सावन में भव्य आयोजन होते हैं।

ये भी पढ़ें

भीलवाड़ा में सूदखोरों से तंग आकर नर्सिंग अधीक्षक ने की आत्महत्या, मूल रकम से ज्यादा चुकाने के बाद भी नहीं छोड़ रहे थे पीछा
Updated on:
09 May 2026 08:51 am
Published on:
09 May 2026 08:41 am
Also Read
View All