भीलवाड़ा

Weather Updates : भीलवाड़ा में तेज बारिश का दौर, जैतपुरा बांध के 2 गेट खोले, बीसलपुर बांध से जयपुर तक खुशी

जैतपुरा बांध का पानी बनास नदी से बीसलपुर बांध में पहुंच रहा, भीलवाड़ा क्षेत्र में अच्छी बरसात से ही भरेगा बीसलपुर बांध
3 min read
• •
Updated: 11 Aug 2022, 10:08 PM IST
Weather Updates : भीलवाड़ा में तेज बारिश का दौर, जैतपुरा बांध के 2 गेट खोले, बीसलपुर बांध से जयपुर तक खुशी
Weather Updates : भीलवाड़ा में तेज बारिश का दौर, जैतपुरा बांध के 2 गेट खोले, बीसलपुर बांध से जयपुर तक खुशी

भीलवाड़ा.
सावन मास के अन्तिम दिन भीलवाड़ा में बरसात ने जोर पकड़ लिया है। दो दिन से बरसात का मौसम बना हुआ था। रक्षाबंधन यानि पूर्णिमा पर भीलवाड़ा शहर समेत जिले भर के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ अच्छी बरसात हुई। बरसात का दौर जारी है। मांडलगढ़ व बिजौलिया में अच्छी बरसात के बाद जैतपुरा बांध के दो 2 गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। अच्छी बरसात के बाद बांध ओवरफ्लो गया। पानी की आवक बढऩे पर गेट खोलकर निकासी शुरू की गई। जिले के मेजा बांध, गोठड़ा बांध, कोठारी बांध, मंडोल बांध में भी पानी की आवक बढ़ रही है। जैतपुरा बांध छलकने से टोंक जिले के बीसलपुर बांध के भरने की उम्मीद जगी है।


पिछले सालों की तुलना में इस बार भीलवाड़ा जिले में अच्छी बरसात हो रही है। कुछ दिनों के अंतराल के बाद बरसात का दौर फिर शुरू हो चुका है। भीलवाड़ा शहर भी तरबतर हो रहा है। पिछले दिनों की बरसात औसत के आंकड़े को पहले ही पार कर चुकी है। भीलवाड़ा की औसत बरसात 630 मिलीमीटर है और इस साल अब तक 680 मिमी से अधिक बरसात हो चुकी है। उपरमाल क्षेत्र के बांध व तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भीलवाड़़ा क्षेत्र में और भारी बरसात हो सकती है। कहीं तेज बरसात तो कहीं पर हल्की बरसात हो रही है। भीलवाड़ा में अच्छी बरसात से ही बीसलपुर बांध की खुशियां छलकेगी। क्योंकि भीलवाड़ा क्षेत्र में अच्छी बरसात होने के साथ ही कोठारी, मेनाली व त्रिवेणी नदियों में पानी का बहाव बढ़ रहा है। सहायक नदियों के पानी से ही बनास नदी का परवान चढ़ रहा है और बनास का पानी बीसलपुर बांध को भर रहा है। पिछले दिनों की बरसात के दौरान भी बीसलपुर बांध में पानी की भारी आवक हुई थी। भीलवाड़ा क्षेत्र की नदियों में बहाव जारी रहने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई हैं।


जैतपुरा बांध के 2 गेट खोले-
मांडलगढ़ व बिजौलिया में अच्छी बरसात के बाद उंवली नदी पर बने जैतपुरा बांध के दो गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। बांध की भराव क्षमता 23 फीट है। बांध ओवरफ्लो होने के बाद पानी की आवक लगातार बनी होने के कारण बांध के कुल 6 गेट में से 2 गेट खोले गए। बांध से ओवरफ्लो होकर उंवली नदी का पानी बनास में जाकर मिल रहा है।

बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी-
राजधानी जयपुर, अजमेर सहित अन्य शहरों में पेयजल आपूर्ति की लाइफलाइन बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई हैं। टोंक जिले व डेम के क्षेत्र में बरसात का दौर जारी है। 10 अगस्त सुबह बांध का गेज 310.95 आरएल मीटर दर्ज किया गया। बांध को भरने में सहायक नदी त्रिवेणी नदी का गेज 3 मीटर दर्ज किया गया।

READ MORE :

Published on:
Also Read
View All