भीलवाड़ा से बहता है जयपुर-अजमेर के लिए पानी-
बनास नदी अरावली की खमनोर पहाडिय़ों से निकलती है, जो कुम्भलगढ़ से पांच किमी दूर है। यह कुम्भलगढ़ से दक्षिण की ओर गोगुन्दा के पठार से प्रवाहित होती नाथद्वारा, राजसंमद, चित्तौडगढ़़, भीलवाड़ा, टोंक जिले से सवाई माधोपुर में चम्बल से मिलती है। बनास पर टोडारायसिंह के निकट बीसलपुर बांध है, जिसमें अधिकांश पानी भीलवाड़ा जिले से होकर जाता है। खास बात है कि मांडलगढ़ का बांध भरने के बाद इसका पानी बनास में जाता है। बनास के दायी ओर के प्रमुख सहायक नदियों में बेड़च व मेनाल है। बायीं ओर की प्रमुख सहायक नदियों में कोठारी, मांसी, खारी, मोरेल, धुन्ध, ढील व डाई शामिल है। यह सभी नदियों का पानी बीसलपुर बांध में जाता है। बीसलपुर बांध से जयपुर, अजमेर व टोंक जिले पेयजल आपूर्ति की जा रही है।