भीलवाड़ा

पति-पत्नी के हाथों में लॉ कॉलेज की बागडोर, दस में से आठ पद खाली,  कक्षाएं लगती है लेकिन नहीं है पढ़ाने वाले

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 9:59 AM IST
Husband and wife's hands in charge of the College of Law in bhilwara
Husband and wife's hands in charge of the College of Law in bhilwara

भीलवाड़ा।

कानून की पढ़ाई के लिए सरकार ने राजकीय विधि महाविद्यालय का नया भवन बना दिया। दर्जा महाविद्यालय का मिल गया लेकिन पढ़ाने को पूरा स्टाफ नहीं है। अभी केवल दो लेक्चरर है। ये दोनों ही पति-पत्नी है इसलिए लंबे समय में कॉलेज में रहकर पढ़ाने का जिम्मा संभाल रहे हैं। निदेशालय ने मणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय की इंदुबाला बाफना को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दे रखा है।

हालात यह है कि यहां कॉलेज में विधिवत कक्षाएं लगी लेकिन पढ़ाने वाला नहीं है। प्रियंका सामंत छह साल से इस कॉलेज में हैं और उनके पति संजय रामपुरिया चार साल से यहां कार्यरत है। अब स्टाफ की कमी के कारण इन दोनों पति-पत्नी ने कॉलेज की पूरी बागडोर संभाल रखी है। स्थिति यह है कि स्टूडेंट्स की समस्याएं सुनने के लिए भी यही है और पढ़ाने वाले भी यही। यहां तक की कागजी काम की जिम्मेदारी भी इनके पास ही है। हालांकि दो लिपिकीय स्टाफ है लेकिन जिम्मेदारी इन दोनों ने ही संभाल रखी है।

प्रतिनियुक्ति पर है एक लेक्चरर
राजकीय विधि महाविद्यालय के लेक्चरर राकेश डामोर को बांसवाड़ा में प्रतिनियुक्ति पर लगा रखा है। कॉलेज में कुल दस का स्टाफ स्वीकृत है लेकिन आठ पद खाली है। एेसे में पढ़ाने में समस्या आती है। जो विषय इन दोनों पति-पत्नी के नहीं है उनकी पढ़ाई भी यही करा रहे हैं।

दस विषय पढ़ाएं कौन
विधि महाविद्यालय में दस विषय है। अब इन्हें पढ़ाने को शिक्षक नहीं है। कुछ समय पूर्व संविदा पर शिक्षक लगे थे लेकिन उनका भीअनुबंध पूरा होने वाला है। एेसे में विद्यार्थियों ने कॉलेज आना ही बंद कर दिया है। छात्र नेता कुलदीपसिंह, सौरभ पारीक आदि ने बताया कि सरकार ने कॉलेज खोला लेकिन सुविधाएं नहीं दी।

कॉलेज की जमीन पर हो चुका है अतिक्रमण

विधि महाविद्यालय को सरकार ने जो जमीन आवंटित की है उसकी भी देखरेख नहीं हो रही है। हालात यह है कि कॉलेज के पीछे जो जमीन खाली पड़ी है उस पर लोगों ने पक्के मकान बना लिए है। अब कॉलेज में स्थायी प्रिंसिपल नहीं होने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है।

Published on: