बागोर. कारोही थाना क्षेत्र के गुरलां गांव में स्थित सूने मकान से मंगलवार रात हजारों का माल पार हो गया। गांव में बढ़ती चोरियों की वारदातों से आमजन खौफजद है। पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठे रहे है।
जानकारी के अनुसार गुरलां स्थित शिवनगर कॉलोनी में नारायण माली के सूने मकान में रात में चोर घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर छत के तीन पंखे, पानी की मोटर, गैस चूल्हा, प्रेस, गेहूं की चार बोरी ले गए। गृहस्वामी की पत्नी शांति देवी बुधवार दोपहर में घर आई तो घर का दरवाजा खुला देखकर उसके होश उड़ गए। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर कारोही पुलिस वहां पहुंची।