भीलवाड़ा

एसडीएम ने देर रात मारा छापा तो मौके पर बरामद इन चीजों को देखकर पैरोंं तले ख‍िसक गई जमीन

स्वरूपगंंज गांव में बनास नदी के किनारे खातेदारी भूमि पर चल बजरीं स्टॉक पर उपखण्ड अधिकारी काा छापा
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 11:02 PM IST
Illegal gravel mining in bhilwara
Illegal gravel mining in bhilwara

हमीरगढ़/ मंगरोप।

क्षेत्र के स्वरूपगंंज गांव में बनास नदी के किनारे खातेदारी भूमि पर चल बजरीं स्टॉक पर उपखण्ड अधिकारी ने मंगलवार देर रात छापा मारकर मौके से 8 डम्पर, 1 जेसीबी, 1 ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। स्टॉक से 400 टन बजरीं भी जब्त की गई। कार्रवाई के बाद भी क्षेत्रभर में बजरीं माफियाओं में हड़कंप मच गया।

हमीरगढ़ उपखण्ड अधिकारी रामावतार बरनाला ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान के स्वरूपगंज गांव के पास बनास नदी से सटे एक खातेदार की भूमि पर अवैध बजरीं स्टॉक चल रहा था। मौके पर एक बजरीं से भरा डम्पर, 7 खाली डंपर,1 जेसीबी, 1 ट्रैक्टर मौके पर पाए गए। कार्रवाई की सूचना पर सहायक उप निरक्षक रोड़ूराम, हैड कांस्टेबल प्रमोद यादव, खनि कार्यदेशक ऋतुनाथ पटवारी, गिरिराज मेहरा भी मौके पर पहुंचे। भागे माफिया उपखण्ड अधिकारी की दबिश के बाद मौके से बजरीं माफिया वाहनों को छोड़कर भाग छूटे।

जब्त वाहनों को स्वरूपगंज पुलिस चौकी पर खड़ा करवाया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर बजरी माफिया वाहनों को छोड़कर भाग गए। उपखण्ड अधिकारी ,हमीरगढ़ पुलिस व खनिज विभाग के अधिकारी देर रात तक वाहनों की जब्ती में जुटे रहे। कार्रवाई के बाद भूमिगत हुए माफिया बडी कार्रवाई होने से क्षेत्र के हमीरगढ़, स्वरूपगंज, कानिया खेड़ी,बरडोद, क्षेत्र में दिन में बजरीं माफिया भूमिगत दिखे।

400 टन बजरीं जब्त

स्टॉक पर बजरीं माफियाओं ने बजरी का अवैध बजरीं स्टॉक कर रखा था, रात को नदी से बजरीं दोहन करके नदी के किनारे सचालित स्टॉक से बजरीं डंपरों में भर रहे थे, उपखण्ड अधिकारी ने 400 टन का बजरीं स्टॉक भी जब्त किया, खातेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कही भी खातेदारी, चारागाह, बिलानाम भूमि पर बजरी स्टॉक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मैं खुद लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा हूं, बजरी माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रामावतार बरनाला, उपखण्ड अधिकारी, हमीरगढ़

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट