भीलवाड़ा

सोशल मीडिया पर लड़की ने सुनाई आपबीती 10 साल की उम्र में बेचा, वीडियो वायरल

मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में उधार की राशि नहीं चुकाने पर लड़कियों के खरीद-फरोख्त का मामला फिर सुर्खियों में आया हैं। इस मामले में पीड़ित युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जिस्मफरोशी के दलदल से निकालने की गुहार समाज व सरकार से लगाई हैं।

less than 1 minute read
social media

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/मांडलगढ़. (भीलवाड़ा). मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में उधार की राशि नहीं चुकाने पर लड़कियों के खरीद-फरोख्त का मामला फिर सुर्खियों में आया हैं। इस मामले में पीड़ित युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जिस्मफरोशी के दलदल से निकालने की गुहार समाज व सरकार से लगाई हैं। मामला सामने आने के बाद भीलवाड़ा पुलिस हरकत में आ गई।

पीड़िता का पता लगाकर उसके बयान कलमबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़िता को महज दस साल की उम्र में बेच दिया था। खरीदने वाले दलालों ने उसे जिस्मफरोशी के दलदल में धकेला दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश रही है।

एसपी आदर्श सिधू ने बताया कि वीडियो में युवती ने बताया कि उधारी की राशि नहीं चुकाने पर उसे दस साल की उम्र में सवाई माधोपुर में बेचा दिया गया था। ग्यारह साल की उम्र में दलालों ने जबरन जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Published on:
18 Mar 2023 04:23 pm