8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली
चम्बल नदी में डेढ़ दर्जन यात्री डूबे, 10 को सुरक्षित बाहर निकाला, मची चीख-पुकार
Play video

चम्बल नदी में डेढ़ दर्जन यात्री डूबे, 10 को सुरक्षित बाहर निकाला, मची चीख-पुकार

करौली. जिले के मण्डरायल क्षेत्र में चम्बल नदी पार करने के दौरान शनिवार सुबह करीब डेढ़ दर्जन पदयात्री डूब गए। इनमें से 10 जने सुरक्षित बाहर निकल आए हैं, जबकि 6 लापता है और दो जने के शव मिले हैं। ये सभी मध्यप्रदेश से करौली जिले के आस्थाधाम कैलामाता के दर्शन करने के लिए पदयात्रा करके आ रहे थे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 18 Mar 2023, 3:31 PM IST

करौली. जिले के मण्डरायल क्षेत्र में चम्बल नदी पार करने के दौरान शनिवार सुबह करीब डेढ़ दर्जन पदयात्री डूब गए। इनमें से 10 जने सुरक्षित बाहर निकल आए हैं, जबकि 6 लापता है और दो जने के शव मिले हैं। ये सभी मध्यप्रदेश से करौली जिले के आस्थाधाम कैलामाता के दर्शन करने के लिए पदयात्रा करके आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के चिलाद गांव निवासी करीब 17 पदयात्रियों का जत्था कैलामाता के दर्शनों के लिए रवाना हुआ था। शनिवार सुबह मण्डरायल क्षेत्र के रोंधई गांव के समीप चम्बल नदी के छोई घाट से जब यात्री नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक वे गहरे पानी में चले गए और एक के बाद एक यात्री डूबता चला गया। चीख-पुकार सुनकर समीप से लोग दौड़े और कुछ यात्रियों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। इस दौरान 10 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि बताया जा रहा है अभी 5 लोगों का कोई पता नहीं चला है। दो जनों के शव मिले हैं।
इधर सूचना पर करौली से जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस मौके के लिए रवाना हुए है। मण्डरायल कस्बे से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, मेडिकल टीम, सिविल डिफेंस की टीम आदि मौके पर पहुंचे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मची चीख पुकार
यात्रियों के चम्बल में डूबने से चीख पुकार मच गई। जैसे-तैसे 10 यात्रियों को बाहर निकाल लिया, लेकिन इनमें से कुछ के परिजन नदी में डूबे हुए हैं, जिनकी प्रशासन की ओर से तलाश शुरू कराई गई। परिजनों के नदी में डूबने से मौके पर चीख-पुकार मच गई।