भीलवाड़ा

नवाचार:  मेरे भैया वोट जरूर देना वाली राखी,  1600 भाइयों की कलाई सजाकर वोट देने का वचन लेगी बहनें

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Innovation in sweep program in bhilwara
Innovation in sweep program in bhilwara

आसीन्द।

युवाओं के मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर प्रशासन ने इस बार स्वीप कार्यक्रम के तहत नवाचार करते हुए इस बार 16 सौ विशेष राखियां तैयार करवाई है। जिस पर मेरे भैया वोट जरूर देना लिखा है। रक्षा बंधन पर्व से एक दिन पूर्व बहनेंं इन राखियों ने अपने भाइयों की कलाई सजाकर वोट डालने का वचन लेगी।

आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान के लिए उपखण्ड अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला ने युवा मतदाता तथा मतदान के प्रति बेरूखी रखने वाले मतदाताओं की रूचि मतदान की और बढाने के लिए यह नवाचार किया है। स्वीप प्रभारी अशोक पारीक ने बताया कि उपखण्ड प्रशासन आसीन्द स्वीप कार्यक्रम के तहत वोटर्स को आकर्षक तरीके से जागरुक करने हेतु यह अनूठी पहल कर रहा है । युवा वर्ग को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए पारीक परिवार ने इसके लिये एक दिन में 1600 राखियाँ तैयार की है ।

आसीन्द कस्बे में 25 अगस्त को रक्षाबन्धन के एक दिन पूर्व दोपहर 12 बजे आसीन्द शहर के मुख्य स्थानों पंचायत समिति चौराहा, सदर बाजार, बड़े मन्दिर के पास, गांधी चौक व बस स्टैण्ड पर आसीन्द विद्यालय व कॉलेज की छात्राओं के साथ उपखण्ड अधिकारी सापेला, तहसलीदार हरिराम यादव सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में यह स्वीप रक्षाबन्धन का आयोजन होगा। इसके लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है।

बहनों के लिए आज आधी रात से रोडवेज बस में मुफ्त सफर

सरकार ने राखी पर बहनों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। रोडवेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक महिलाएं और बालिकाएं बिना किराया दिए यात्रा कर भाई के घर पहुंच सकेंगी।

आदेश के तहत साधारण और दु्रतगामी बसों में महिलाएं यात्रा कर सकती हैं। महिलाओं को परिचालक या बुकिंग खिड़की से जीरों राशि का टिकट लेना होगा। राजस्थान में कहीं भी नि:शुल्क सफर किया जा सकेगा। वातानुकूलित, वॉल्वों और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में नि:शुल्क सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दिन यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण भी कराया जा सकेगा। यातायात भार को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। जिन रूट पर अधिक यातायात भार रहेगा। वहां बसों को रवाना किया जाएगा।

Updated on:
25 Aug 2018 01:20 am
Published on:
25 Aug 2018 07:13 am