20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा
मोबाइल नहीं दिया तो मांदलिया छीन भागे, एक को दबोचा, जमकर पीटा, दूसरा फरार
Play video

मोबाइल नहीं दिया तो मांदलिया छीन भागे, एक को दबोचा, जमकर पीटा, दूसरा फरार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

भीलवाड़ा।

शहर के कृषि उपज मण्डी के सामने चौराहे पर युवक का मांदलिया छीनकर भाग रहे एक व्यक्ति को गुरुवार दोपहर लोगों ने दबोच लिया। सरेराह चौराहे पर उसे जमकर पीटा।इस दौरान उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस के देरी से पहुंचने और बड़ी संख्या में तमाशबीनों से वहां जाम लग गया। वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सुभाषनगर थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि सालरिया (कोटड़ी) निवासी घनश्याम गुर्जर कृषि मण्डी के बाहर चौराहे पर फुटपाथ पर नर्सरी से पौधे खरीद रहा था। तभी दो युवक आए और बात करने के लिए मोबाइल मांगा। घनश्याम ने मोबाइल नहीं दिया। इस बीच एक व्यक्ति घनश्याम के गले में पहना सोने का मांदलिया छीनकर साथी के साथ भागा। इस पर घनश्याम चिल्लाया। घनश्याम और लोगों ने पैदल भाग रहे उचक्कों का पीछा किया। कुछ दूर चौराहे पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि साथी भाग गया। लोगों ने पकड़े गए व्यक्ति को बीच चौराहे जमकर धुना।

 

उसकी शर्ट फाड़ दी। वहां भीड़ हो गई। पुलिस के देरी से पहुंचने से महेश स्कूल के सामने जाम लग गया। वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति को थाने ले गई व जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति कोटा रोड पर मजिस्टे्रट कॉलोनी के निकट रहने वाला शहजाद पठान उर्फ शम्भू है। उसका साथी अल्ताफ था। दोनों स्मैकची हैं। पुलिस ने शहजाद को गिरफ्तार कर लिया । अल्ताफ की तलाश है।