भीलवाड़ा

हाइवे पर कारों को रोककर अपहरण कर फिरौती मांगने वाली गैंग पकड़ी, दो महंगी कारें व हथियार बरामद

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 9:55 PM IST
Kidnapped extortion gang caught in bhilwara
Kidnapped extortion gang caught in bhilwara

भीलवाड़ा।

पुर थाना पुलिस ने हाइवे पर कारों को रोककर यात्रियों का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाली गैंग का रविवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार जनों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन सीकर जिले के रहने वाले है, जबकि एक जयपुर का है। गिरोह ने चार वारदातों का खुलाया किया। इनमें तीन भीलवाड़ा की और एक जयपुर की निकली है। आरोपी ने दो दिन पहले हजारी खेड़ा बाइपास पर मध्यप्रदेश के एक जायरीन दम्पती को रोककर पिस्टल से धमका कर अपहरण किया था। उनकी फरियाद के बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से दो कार, एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन के अनुसार सीकर जिले के रलावती बांसड़ी तहसील दातारामगढ़ निवासी गजेन्द्रसिंह शेखावत, गढ़ी खानपुर निवासी जगवीरसिंह शेखावत, नयावास निवासी सम्पतसिंह शेखावत तथा किशनगढ़ रेलवाल थाना रेनवाल (जयपुर) निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी जाट को गिरफ्तार किया।

अजमेर जा रहे थे जायरीन, आगे लगा वाहन रोका

21 जुलाई को खजराना जिला इंदौर निवासी मोहम्मद युनुस पत्नी आलिया बी के साथ कार से अजमेर में ख्वाजा साहब की जियारत करने जा रहे थे। पुर थाना क्षेत्र के हजारी खेड़ी के निकट देर रात दो बजे दम्पती की कार धीरे होते ही एक आरोपी ने आगे कार लगाकर रोक दी। दोनों पर पिस्तौल तान दी। आरोपी दम्पती को भीलवाड़ा के पटेलनगर कॉलोनी के एक मकान में ले गए। वहां उनके साथ मारपीट कर 10 लाख फिरौती के मांगे। युनूस की जेब से चार हजार, मोबाइल, चेक व आलिया के सोने-चांदी के आभूषण ले लिए। इस दौरान युनुस खिड़की कूदकर भाग गया। लुटेरों ने उस पर फायर कर दिया। लेकिन वह बच गया।

वह दौड़कर रोड पर आया और किसी से मोबाइल लेकर परिजनों को इंदौर में फोन किया। युनुस के भाग जाने के बाद उसकी पत्नी आलिया को कार में बैठाकर अजमेर राजमार्ग पर ले गए। भीलवाड़ा से 25 किलोमीटर दूर रायसिंगपुरा के निकट सड़क पर फेंककर भाग गए। इस बीच आलिया ने निकट ही होटल पर पहुंच कर लोगों से मदद मांगी। बाद में दम्पती ने पुर थाने पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी दी। बाद में पुलिस टीम ने आरोपियों को धरदबोचा।

जयपुर में टेस्ट ड्राइव के बहाने ले गए कार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक माह पूर्व वह जयपुर में विद्याधर नगर के कार में से टेस्ट ड्राइव के बहाने हथियार दिखाकर कार लूट ले गए थे। इस सम्बंध में भट्टा थाने में मामला दर्ज कराया गया था। इस कार को भी पुर थाना पुलिस ने बरामद कर लिया।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल