भीलवाड़ा

गोवा में डॉक्टर की हत्या करके भाग रहे थे चार जने, भीलवाड़ा पुलिस ने धरदबोचा

गोवा में डॉक्टर की हत्या करके भाग रहे चार जनों को भीलवाड़ा पुलिस ने गुरुवार दोपहर रायला के निकट नाकाबंदी में धरदबोचा। लूट की नीयत से हत्या का कारण माना जा रहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2023, 8:33 PM IST
killing a doctor in Goa, Bhilwara police Four people arrested

रायला(भीलवाड़ा)। गोवा में डॉक्टर की हत्या करके भाग रहे चार जनों को भीलवाड़ा पुलिस ने गुरुवार दोपहर रायला के निकट नाकाबंदी में धरदबोचा। लूट की नीयत से हत्या का कारण माना जा रहा। पकड़े गए आरोपियों में दो अलवर जिले के शेष दो महाराष्ट्र और उड़ीसा के रहने वाले हैं। आरोपियों को बापर्दा रखा गया है। गोवा पुलिस आरोपयों को ले जाने के लिए रवाना हो गई है।

थानाप्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से सूचना मिली की महाराष्ट्र पॉसिंग की कार में कुछ लोग गोवा में डॉक्टर की हत्या करके भाग रहे हैं। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू के निर्देश पर गोवा पुलिस से समन्वय करते हुए कार और बताए हुलिए के आधार पर क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान शंका के आधार पर एक कार को रोक लिया गया। उसमें सवार चार जनों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि लूट की नीयत से बुधवार को गोवा में डॉक्टर की हत्या कर दी थी। उसके बाद कार से अलवर के लिए फरार हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उड़ीसा निवासी सीमांचल परीड़ा, भिवाड़ी थाना तिजारा (अलवर) निवासी आलोकसिंह चौहान, नागेन्द्र कुमार तथा दादर, महाराष्ट्र निवासी शाहिद खां को हिरासत में लिया। चारों को बापर्दा रखा गया है। गोवा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस वहां से रवाना हो गई है।

Updated on:
9 Feb 2023, 8:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All