8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डंपर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, तीन जनों की दर्दनाक मौत

बांसवाड़ा जिले में तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश ने गुरुवार को नेशनल हाइवे 56 पर कार सवार गुजरात के तीन लोगों की जान ले ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 9 Feb 2023, 6:50 PM IST

three died in dumper and car collision in banswara

बांसवाड़ा। जिले में तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश ने गुरुवार को नेशनल हाइवे 56 पर कार सवार गुजरात के तीन लोगों की जान ले ली। हादसा सज्जनगढ़ क्षेत्र के हेजामाल के पास डंपर से आगे निकलने के प्रयास में हुआ,। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक तीनों बांसवाड़ा शहर में कलाल समाज के एक परिवार के शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।

थानाधिकारी धनपतसिंह ने बताया कि हादसा दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे हुआ। कार सवार गुजरात के सुखसर थाना क्षेत्र के लोग बांसवाड़ा में शाम को आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनकी कार दाहोद की तरफ से बांसवाड़ा की ओर जा रहे डंपर को ओवरटेक के प्रयास में डंपर से टकरा गई।

यह भी पढ़ें : बहन की विदाई के बाद हादसे में भाई की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था घर

टक्कर से कार में सवार पाडीयडा थाना सुखसर जिला दाहोद निवासी हसमुखलाल (59) पुत्र मोहनलाल कलाल, सुखसर थानांतर्गत सुरबसर पाला निवासी जयेश (50) पुत्र मोहन लाल कलाल और पाहडीया थाना सुखसर निवास रोहित (32) पुत्र भरतलाल कलाल कार में फंस गए।

हादसा देख मौके पर भीड़ लग गई। इत्तला पर थाने की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मृतकों को निकाला। शव बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल भेजने के प्रयास पर परिजनों ने पास ही कलिंजरा पीएचसी में कार्रवाई का आग्रह किया। इस पर कलिंजरा में ही पोस्टमार्टम करवा शाम को शव सौपें गए।

यह भी पढ़ें : मातम में बदली खुशियां : सड़क हादसे में दम्पती की मौत, रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे