भीलवाड़ा

Kisan Sammelan Bhilwara : मल्लिकार्जुन खरगे भाजपा पर बरसे, कहा – प्रदेश की जनता कांग्रेस को दोबारा चुनेगी

Kisan Sammelan Bhilwara : कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा को आइना दिखाया। कहा -प्रदेश की जनता कांग्रेस को दोबारा चुनेगी।
3 min read
• •
Updated: 6 Sep 2023, 3:54 PM IST
mallikarjun_kharge_1.jpg
कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में विशाल किसान सम्मेलन को बुधवार को संबोधित करते समय झमाझम बारिश के बीच कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य और शौर्य के लिए जाना जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, प्रदेश की जनता कांग्रेस को दोबारा चुनेगी। भाजपा और मोदी सरकार को आइना दिखाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, लाल डायरी को दिखाकर डरा रहे हैं। लाल डायरी में कुछ नहीं है। भाजपा अपने पास उसे रखे रहे। भाजपा ने 2 करोड़ नौकरी का वादा किया पर कितनी दी, एक भी नहीं। तीन काले कानून लाए किसानों को बलि देनी पड़ी। नोटबंदी हुई पर भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। भाजपा ने 15 लाख का देने का वादा किया था, क्या हुआ। मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया था कांग्रेस को देश चलाना आता है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए कहा सबके लाड़ले और गरीबों के दर्द को समझने वाले आपके सीएम हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पर चुने जाने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे पहली बार राजस्थान आए। इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद थे।



I.N.D.I.A गठबंधन से भाजपा की हिल गईं चूलें - सीएम अशोक गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का स्वागत किया। उन्होंने कहा अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता है। मुझ से अधिक सीनियर है और अनुभवी हैं। उनके अनुभव का लाभ उठाएं। I.N.D.I.A नाम के गठबंधन को बनाने में खरगे साहेब का बड़ा हाथ है। I.N.D.I.A गठबंधन के बनने से भाजपा की चूलें हिल गईं हैं। मोदी जी परेशान हो गए हैं। जीत हमारे पक्ष में हैं।

यह भी पढ़ें - फलोदी में गरजे सीएम गहलोत, पूछा - राजस्थान सरकार 500 रुपए में गैस सिलेंडर दे सकती है तो केंद्र क्यों नही?

कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी - गोविंद डोटासरा

पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा, मल्लिकार्जुन खरगे बेबाकी के साथ दलितों और पिछड़ों के मुद्दे उठाते हैं। मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके सत्ता के आए थे। लेकिन तीन काले क़ानून लाकर 700 किसानों को मौत के घाट उतारने का काम किया। राजस्थान की सरकार ने लोगों के लिए खूब किया। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।

भाजपा को पूरा राजस्थान और देश नही सहेगा - सुखजिंदर सिंह रंधावा

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहाकि कांग्रेस किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों की 2000 यूनिट बिजली फ्री की है। भाजपा वाले ये कभी नही करते। भाजपा वाले नारा लगा रहे हैं कि नही सहेगा राजस्थान। मैं कहता हूं कि भाजपा को पूरा राजस्थान और देश नही सहेगा।



सीएम अशोक गहलोत ने बांटे तोहफे

भीलवाड़ा किसान सम्मेलन में सीएम अशोक गहलोत भीलवाड़ा जिले को करोड़ों रुपए के तोहफे दिए। इस अवसर पर राजस्थान के 80 लाख पशुपालक को फायदा पहुंचाने के लिए सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना की शुरुआत की। साथ ही 173 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण किया। सीएम गहलोत ने 233 करोड़ रुपए का तोहफा दिया।

सम्मेलन के जरिए खरगे का टारगेट

कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सम्मेलन का गुलाबपुरा से चार जिलों भीलवाड़ा,अजमेर,केकड़ी और शाहपुरा जिले में संदेश जाएंगे। मेवाड़ और मेरवाड़ा के दलित वोटों को रिझाएगा। शाहपुरा में भाजपा नेता कैलाश मेघवाल की अदावत कांग्रेस को लाभ पहुंचा सकती है। मांडल और सहाड़ा में कांग्रेस का झंडा बुलंद है। भीलवाड़ा,आसींद,मांडलगढ़,जहाजपुर, शाहपुरा से बीजेपी विधायक है। सभी विधानसभा सीटों पर दलित वोट करीब 20 हजार है।

यह भी पढ़ें - सीएम गहलोत की नई पहल, प्रदेश में 50 फास्ट ट्रैक कोर्ट खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

Updated on:
6 Sep 2023, 3:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत

Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: भीलवाड़ा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जिला परिषद और 16 पंचायत समितियों में किसे मिली जीत?

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई

Rajasthan Railway News: ‘आधी रात’ को रेलवे ट्रैक पर बदमाशों की बड़ी करतूत, चलती ट्रेन में उलझे तार- टला बड़ा रेल हादसा?

भीलवाड़ा में इंजेक्शन लगाने के बाद लड़की की मौत का आरोप, गुस्साई भीड़ ने मेडिकल स्टोर फूंका