भीलवाड़ा

बहुचर्चित चांदी हत्याकांड:महिला के पैर काट कडि़यां-गहने लूटे,  हत्या कर शव फेंका,  दो जनों को उम्रकैद

https://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Life imprisonment for two accused in bhilwara
Life imprisonment for two accused in bhilwara

भीलवाड़ा।

अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश (महिला उत्पीडऩ मामलात) हिमांकनी गौड ने पुर में साढ़े चार साल पूर्व हुए चर्चित चांदी हत्याकाण्ड के मामले में मंगलवार को दो जनों को दोषी माना। महिला के पैर काटकर कडि़या और गहने लूटने और हत्या के मामले में पुर निवासी अयूब खां पठान व अशरफ मेवाती को उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं 25-25 हजार रुपए जुर्माने के भी आदेश दिए।

प्रकरण के अनुसार 18 दिसम्बर 2013 को पुर निवासी मुकेश कुमार पालडीया (शर्मा) ने मामला दर्ज कराया। बताया कि सत्तर वर्षीय दादी चांदी बाई 18 दिसम्बर को सुबह अधरशिला के निकट खेत पर फसल की रखवाली को गई। शाम तक नहीं लौटी तो तलाशने परिवादी और उसकी बुआ खेत पर गए, जहां दादी की चप्पल, बैग, लकड़ी मिली। 60-70 फीट तक घसीटने के निशान थे। सरसों के बीच दादी का रक्तरंजित शव मिला।

दोनों पैर कटे हुए थे और वह दम तोड़ चुकी थी। पुर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा व हत्या कर लूट का मामला दर्ज किया। पुलिस ने अयूब व अशरफ को गिरफ्तार कर चालान पेश किया। विशिष्ठ लोक अभियोजक सविता शर्मा ने अभियुक्तों के खिलाफ गवाह व दस्तावेज अदालत में पेश करके आरोप सिद्ध किया। अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

किराए पर लिया ट्रैक्टर बेचा

बीगोद.किराए पर ले गए ट्रैक्टर को बेचने का मामले में पुलिस ने सोमवार को दो जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रकाश मीणा ने बताया कि दोवनी निवासी भेरुलाल बैरवा ने रिपोर्ट दी जिसमे उसके ट्रैक्टर को बिलोड़ निवासी सोहनलाल गुर्जर ने दो माह के लिए ट्रैक्टर को किराए पर लिया और बिना किराए दिए ही ट्रैक्टर को एक जने को बेच दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोहनलाल गुर्जर व भीलवाडा निवासी शाबिर निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
24 Jul 2018 10:52 pm
Published on:
24 Jul 2018 10:52 pm