अस्पताल पहुंचे परिजन, मची अफरा-तफरी बड़ी संख्या में बच्चे के घायल होने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना पर अपने नौनिहाल का हाल जानने के लिए परिजन भी अस्पताल के लिए दौड़े। बच्चों की हालत देखकर परिजनों के आंसू भी निकल गए। वहीं डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ उपचार में जुट गया। आठ को किया भर्ती, शेष का प्राथमिक उपचार घायल हुए अक्षित कुमार, सांवरमल गुर्जर, केशव कुमार, मनीष भांबी, विजय कुमार, डिंपल कुमारी, गरिमा गगरानी एवं मीनाक्षी सुवालका को भर्ती कियश गया जबकि शेष विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।