भीलवाड़ा

चालक के हाथ पैर बांधकर ​केमिकल से भरा टैंकर लूट ले गए नाकाबपोश

ईरास चौराहे पर चार पांच नकाबपोश केमिकल से भरा टैंकर लूट ले गए

2 min read
Bhilwara, bhilwara news, Looted tanker full of chemicals in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi. Latest hindi news in bhilwara
थाना क्षेत्र के ईरास चौराहे पर चार पांच नकाबपोश केमिकल से भरा टैंकर लूट ले गए।

रायला।

थाना क्षेत्र के ईरास चौराहे पर चार पांच नकाबपोश केमिकल से भरा टैंकर लूट ले गए। टैंकर चालक के हाथ पैर बांधकर साथ ले गए। जंगल में ट्रक चालक जैसे तैसे उनके चंगुल से बच निकला और पुलिस थाने पहुंची आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


रायला थाना क्षेत्र के ईरांस चौराहे पर बीत रात एक केमिकल से भरे टैंकर के आगे कार लगाकर चार पांच नकाबपोशों से टैंकर को रूकवाया। महाराष्ट्र निवासी उमेश दामोदर वाग टैंकर में कलर केमिकल भरकर 5 अक्टूबर को मुम्बई से हरियाणा के रोहतक केे लिए रवाना हुआ था। रास्ते ईरांस चौराहे के पास एक सफेद कार से निकले नकाबपोश लुटेरों ने चालक की आंखों पर पट्टी बांध दी और हाथ पैर बांधकर पीछे की सीट पर डालकर टैंकर लूटकर ले गए। लुटेरे टैंकर को रायला के ईरास चौराहे से घुमा कर ईरास होते हुए आसीन्द रोड पर रावों का खेड़ा के पास रोका था। जहां पर चालक जैसे तैसे उनके चंगुल से निकल भागा।


रातभर जंगल मे ही भटकता रहा। वह जैसे तैसे रायला पुलिस थाने पहुंचा तथा पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने चालक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लुटेरे जिसमे केमिकल से भरे टैंकर के साथ मोबाइल, साढ़े तीन हजार रुपए, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिल्टी लेकर फरार हो गए थे। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

खनन उद्यमियों ने बताई समस्याएं

भीलवाड़ा लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे खनन उद्यमियों की बुधवार को विभाग के अधिकारियों से साथ वार्ता हुई। दी राजपुताना माइन ऑनर्स एंड मिनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राधावल्लभ माहेश्वरी ने बताया कि प्रमुख व संयुक्त शासन सचिव खान के बुलावे पर बैठक हुई। इसमें खनन उद्यमियों ने समस्याएं बताई व कई सुझाव भी दिए। माहेश्वरी ने ई-रवन्ना के संबंध में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही माइंस मेट की परीक्षा का सरलीकरण कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में भीलवाड़ा से खान विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Published on:
08 Nov 2017 11:15 pm