भीलवाड़ा

भजनों की स्वरलहरियों के बीच गली—गली गूंजा जय महेश, समाज की एकता के साथ लिए बड़े संकल्प, प्रतिभाओं को नवाजने के साथ शहर को द‍िया ये संदेश

भगवान महेश की जयंती असीम उत्साह और श्रद्धाभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाई गई
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 10:40 PM IST
Mahesh jayanti in bhilwara
Mahesh jayanti in bhilwara

भीलवाड़ा।

ज्येष्ठ शुक्ल माह की महेश नवमी पर श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में भगवान महेश की जयंती गुरुवार को असीम उत्साह और श्रद्धाभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाई गई। समाज ने दो बड़े संकल्प लिए। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, समाज की एकता के साथ ही नशामुक्त समाज बनाने तथा भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प शामिल है। स्नेह मिलन व महाप्रसादी सहित विभिन्न आयोजनों के साथ ही 21 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव संपन्न हुआ।

बड़े मंदिर से सुबह 7 बजे ढोल-नगाड़ोंं व बैडबाजों की धुनों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महेश के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। प्रमुख मार्गों से होती शोभायात्रा आजाद चौक में सम्पन्न हुई। एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा का व्यापारियों व सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह शीतल पेयजल व अल्पाहार तथा पुष्पवर्षा से स्वागत किया।


35 मोटरसाइकिलों पर सवार साफा बांधे विजयसिंह पथिकनगर युवा संगठन के युवाओं के पीछे प्रसिद्ध बैंडबाजे महेश के धार्मिक भजन-गीतों की स्वर लहरियां बिखेरते चल रहे थे। सुभाष मार्केट में महेश ब्रिगेड ने शोभायात्रा का धूम-धड़ाके के साथ फूलों की बरसात कर जोरदार स्वागत किया। 150 युवाओं ने केसरिया साफा व जॉकेट पहनकर समाजजनों का सत्कार किया।

महोत्सव संयोजक अतुल राठी, सभा मंत्री केदार गगराणी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजकुमार काल्या, देवकरण गग्गड़, प्रदेशाध्यक्ष कैलाश कोठारी, सीपी नामधराणी, पुष्कर सदन उपाध्यक्ष कैलाश मूंदड़ा, दीनदयाल मारू, देवेन्द्र सोमाणी, राधेश्याम चेचाणी के साथ ही शिखा भदादा, अनिला अजमेरा, सीमा कोगटा व गायत्री मूंदड़ा व महिला मंडल सदस्यों को केसरिया साफा बंधाया गया। पीत वस्त्रों पर केसरिया साफे बांधे महिलाएं शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी। श्वेत वस्त्र में पुरूषों व रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज धजकर युवक-युवतियां नाचते-गाते शोभायात्रा में शामिल हुए। सबसे पीछे सुसज्जित रथ में महेश की तस्वीर व झांकी थी।


इससे पूर्व सुबह 5.30 बजे गोपालद्वारा मंदिर में भगवान शंकर के अभिषेक के पश्चात योग दिवस पर मंदिर परिसर में ही योग शिविर किया गया। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर गिरे पेय पदार्थ के कचरे व फूल-पत्तियों को नगर परिषद के सफाई कर्मी हाथोंहाथ झाड़ू लगा कचरे को एकत्रित कर ऑटो टिपर में डालते हुए चल रहे थे। माहेश्वरी समाज ने सभी समाजों को 'स्वच्छ भीलवाड़ा-क्लीन भीलवाड़ा' के स्वच्छता संदेश दिया।

150 प्रतिभाओं का सम्मान

समाज के लगभग 15 हजार व्यक्तियों के लिए शाम 6 बजे हरणी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम में महाप्रसादी व स्नेहभोज हुआ। महाप्रसादी के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर नि:शुल्क 7 बसें लगाकर समाजजनों को रामेश्वरम लाने ले जाने की व्यवस्था की गई। प्रभारी जगदीश कोगटा ने बताया कि रामेश्वरम में सम्मान समारोह के तहत अतिथियों द्वारा प्रोफेशनल व तकनीकी क्षेत्र में समाज की 150 प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक दिए गए। इसमें आईआईटी, सीए व नीट के 15, चिकित्सा के 20, राज्य व राष्ट्रीय स्तर स्पोट्र्स के 15 सहित 10वीं-12वीं के श्रेष्ठ 100 विद्यार्थी शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट