2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत के मुंह में फंसे चालक खलासी के लिए लोहे का सब्बल बनकर आया फरिश्ता, कुछ यूं बची दोनों की जान

नंगाजी का खेड़ा चौराहे के पास एक कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर में फंसे चालक व खलासी ने आगे के कांच तोड़ बाहर कूदकर जान बचाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 21 Jun 2018, 9:20 PM IST

Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

कंवलियास।

भीलवाड़ा—अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंगाजी का खेड़ा चौराहे के पास एक कंटेनर सड़क पर पड़े सीमेंट के ब्लॉक से टकराने के बाद पलट गया तथा उसमें आग लग गई। कंटेनर में फंसे चालक व खलासी ने आगे के कांच तोड़कर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल ने आग पर काबू पाया।

READ: पेट्रोल पंप के सामने ट्रेलर में आग, देखने वालों के हाथ पैर फूले, नशे में टल्‍ली चालक व खलासी की लोगों ने जमकर की धुनाई

भीलवाड़ा—अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 79 पर नंगाजी का खेड़ा चौराहे पर देर रात एक कंटेनर अजमेर से भीलवाड़ा की ओर मशीनें भर कर ले जा रहा था। राजमार्ग पर निर्माणाधीन छह लेन बनाने का कार्य गति पर है। इसके चलते दुर्घटना से बचने के लिए सड़क पर सीमेंट के ब्लॉक लगाए गए हैं। जिससे राजमार्ग पर चलने वाले वाहन सड़क से नीचे न उतरे। सड़क पर सीमेंट के रखे हुए ब्लॉक जिनसे कंटेनर टकराया व टकराने के बाद घर्षण से चिंगारियां पैदा हुई।

READ: घर में दो—दो पत्नियां और दोनों से संतान मौजूद होने के बावजूद किशोरी को दिया शादी का झांसा, किराए पर कमरा लेकर किया ये गंदा काम, आखिर धरा गया


जिससे कंटेनर में आग लग गई और निर्माणाधीन नई सड़क पर अनियंत्रित कंटेनर पलटी खा गया। इसके बाद कंटेनर में आग लग गई। आग लगने के बाद चालक व खलासी कंटेनर के आगे के कांच तोड़कर बाहर कूदे। राहगीरों व स्थानीय लोगों द्वारा गुलाबपुरा थाने में सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मयूर मिल व संगम मिल के अग्निशमन वाहन को मौके पर बुलाया। राहगीरों व पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

33 अतिक्रमियों को नोटिस

बागोर .कारोही पटवार मंडल की चरागाह व बिलानाम जमीन पर कच्चे पक्के निर्माण व बाड़े बनाकर राजस्व जमीन पर कई वर्षो से क्षेत्र के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है । जिसको लेकर अतिक्रमियों को पूर्व में उपतहसीलदार कारोही द्वारा नोटिस जारी किए गए थे और अतिक्रमण हटाने हेतु पाबन्द भी किया गया था । ईसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया इसी कड़ी में गुरुवार को 33 और अतिक्रमियों को नोटिस जारी किए गए । जिन्हें 27 जून को न्यायालय कारोही में रेवेन्यू पेशी में उपस्थित होने को पाबन्द किया गया ।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़