2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : योगासन पर भीलवाड़ा छोटे से लेकर बुजुर्ग तक हुए शामिल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को वस्त्रनगरी योग के रंग में दिखाई दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 21 Jun 2018, 3:57 PM IST

International yoga day in bhilwara

International yoga day in bhilwara

भीलवाड़ा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को वस्त्रनगरी योग के रंग में दिखाई दी। सुबह से ही शहरवासियों में योग को लेकर उत्साह दिखाई दिया। नन्हों से लेकर बुजुर्ग तक एक साथ योग करते नजर आए। जाति पाति और सांप्रदायिक के बंधन से मुक्त होकर लोगों ने एक साथ सामूहिक योग किया। यह नजारा देखने के लिए कई लोग जमा थेँ।

READ: रीको ग्रोथ सेन्टर में उद्यमियों को नल कनेक्शन का मामला: ठेकेदार के कर्मचारी ने जमा कराई थी राशि

अलग ही दिखा नजारा
राजेन्द्र मार्ग स्कूल मैदान पर सुबह योगाभ्यास एक अलग ही नजारा दिखाई दिया। जनप्रतिनिधिए अधिकारी व शहरवासियों ने एक साथ विभिन्न आसन किए। राजेंद्र मार्ग स्कूल में में जिला स्तरीय योग का अभ्यास में सांसद सुभाष बहेडियाए विधायक वि_ल शंकर अवस्थी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवालए नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, जिला कलेक्टर सूची त्यागी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन, न्यास सचिव आशीष शर्मा, आयुक्त पदम सिंह नरुका के साथ साथ छात्र-छात्राओं व खिलाडिय़ों ने अलग अलग आसन किए।

READ: पंचायत सहायक बने फुटबॉल, पंचायतों से रवानगी, शुरू हुआ विरोध


योग भगाए रोग
इस मौके पर भगवान सिंह ने योग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग परिवार, समाज और राष्ट्र से जोडऩे में अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने योग से निरोगी रहने का आह्वान किया। एडीएम राजेन्द ने योग दिवस पर संकल्प दिलाया। अंत मे जिला कलेक्टर त्यागी ने विवेकानन्द की प्रतिमा भेंट की। इसके अलावा जिला मुख्यालय सहित सभी 12 ब्लॉक व 384 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी योगाभ्यास किया गया।


ग्रामीण क्षेत्रों में भी छाया रहा योग
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरुवार को सुबह से लोग योग करते नजर आए। जिले के मांडलगढ़, शाहपुरा, अमरगढ़, अरवड़, आकोला, मांडल, आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, कोटड़ी, रायला सहित कई गांवों और कस्बों मं भी ग्रामीण योग करते नजर आए।


खेत खलिहान छोड़ किया योग
ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से खेत खलिहान पर काम छोड़ योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया और योग से फायदे जाने। ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया।


किए कई आसन
इस बीच कई तरह के योग, व्यायाम योगासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, आद्रचक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, मकरासन, भुजंगासन किए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़