16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत सहायक बने फुटबॉल, पंचायतों से रवानगी, शुरू हुआ विरोध

दो पाटों में रहे पंचायत सहायकों को एक बार फिर फुटबॉल बना दिया गया है

2 min read
Google source verification
Panchayat assistant in two blocks in bhilwara

Panchayat assistant in two blocks in bhilwara

भीलवाड़ा।

दो पाटों में रहे पंचायत सहायकों को एक बार फिर फुटबॉल बना दिया गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अब फिर पंचायत सहायकों को पीईईओ के अधीन स्कूलों में नौकरी के लिए भेज रहे हैं। इसका पंचायत सहायकों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि मानदेय समय पर नहीं मिल रहा। दोनों जगह परेशान कर रहे हैं।

READ: मौत से नहीं लिया सबक,परिजनों को खुद ही खींचना पड़ रहा है स्ट्रेचर

पंचायतें कह रही है सर्वे करो और स्कूलों में अब प्रवेशोत्सव का काम करवा रहे हैं। अब पीईईओ से प्रमाण पत्र की अनिवार्यता भी लागू कर दी है। इसका पंचायत सहायकों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि इस तरह बार-बार इधर से उधर भेजने से वे मानसिक रूप से प्रताडि़त महसूस कर रहे हैं। अब प्रमाण पत्र की अनिवार्यता का वे जिला स्तर पर विरोध करेंगे।

READ: 25 साल पहले आवंटित जमीन पर नहीं की खेती,शर्तों का उल्लंघन किया तो कर दिया आवंटन निरस्त


सरकारी आदेशानुसार अब पंचायत सहायकों को अपनी उपस्थिति 20 जून से ही पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) के कार्यालय में देनी होगी। ऐसे में पंचायत सहायकों का जॉब चार्ट के अनुसार पीईईओ द्वारा उन्हें आवंटित कार्य ही करना होगा। इसके बाद पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान के लिए पीईईओ की ओर से उन्हें आवंटित कार्य संतोषप्रद तरीके से करने का प्रमाणीकरण संबंधित ग्राम सेवक या पदेन सचिव को प्रतिमाह 5 तारीख तक दिया जाएगा। इसके बाद ग्राम सेवक की ओर से संबंधित पंचायत सहायकों को मानदेय भुगतान किया जाएगा।


बनाया जॉब चार्ट
प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 14 मार्च को पंचायत सहायकों के लिए जॉब चार्ट बनाया गया है। इसमें पीईईओ की ओर से दिए गए कार्य करने होंगे। विद्यालयों के विकास एवं निर्माण में भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों से संपर्क करेंगे। विद्यालयों की समस्त प्रकार की सूचनाओं के शाला दर्शन, शाला दर्पण, अन्य पोर्टल पर आदान-प्रदान, अपडेशन और प्रवेशोत्सव में मदद करेंगे।
प्रवेशोत्सव के दूसरे चरण में सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए अब पंचायत सहायक सहयोग करेंगे।


फुटबॉल बनाया जा रहा है
बार-बार फुटबॉल बनाया जा रहा है। जबकि पिछले ६ माह का मानदेय बकाया चल रहा है। अब पीईईओ से अपने काम का प्रमाण पत्र बनाने को कह दिया है, इसके खिलाफ जल्द ही विरोध करेंगे।
गोवर्धनलाल चोटिया, जिलाध्यक्ष, पंचायत सहायक संघ, भीलवाड़ा


प्रमाण पत्र देंगे तभी मिलेगा मानदेय
ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में उपस्थिति दे रहे है। अब पुन: 20 जून से पीईईओ कार्यालय के अधीन उपस्थिति देनी होगी। पंचायत सहायकों के संतोषप्रद कार्य पूर्ण करने का पीईईओ प्रमाण पत्र देंगे तभी मानदेय का भुगतान होगा।
अशोककुमार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (प्रथम) भीलवाड़ा