भीलवाड़ा

राजस्थान उपचुनाव: मांडलगढ़ में अटकी बीजेपी की सांसें!

मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2018, 11:02 AM IST
bjp

भीलवाड़ा। मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरु हो गए हैं। बीजेपी को लगातार मिल रही बढ़त पर ब्रेक लग गया है। 10वे राउंड में बीजेपी की बढ़त कम मिली है। बीजेपी को 324 वोटों की बढ़त रह गई। कांग्रेस को यहां बढ़त मिल रही है। माण्डलगढ़ पंचायत समिति और उपरमाल क्षेत्र कांग्रेस का इलाका माना जा रहा हैं। 10वें राउंड में बीजेपी 32216, कांग्रेस 31882, निर्दलीय 15451 और नोटा 2315।

भाजपा ने जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा को मैदान में उतारा तो उन्हें जिताने के लिए पूरी सरकार लग गई। वहीं कांग्रेस में विवेक धाकड़ के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट , पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने जोर लगाया।

मीडियाकर्मी से बदसलूकी
मीडियाकर्मी से यहां लगे एक सुरक्षा अधिकारी द्वारा बदसलूकी करने से नाराज मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए। बाद में अधिकारियों की समझाइश पर मीडियाकर्मी माने। जानकारी के अनुसार पुलिस उप अधीक्षक राजेश मीणा ने एक मीडियाकर्मी से बदसलूकी। इससे नाराज मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की लाख समझाइश के बाद मीडियाकर्मी माने तथा वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ।

लोगों का मानना है कि चुनाव में कोई भी जीते, जीत का अंतर बहुत कम रहेगा। मांडलगढ़ सीट का इतिहास देखे तो अब तक हुए 15 चुनाव में पांच बार जीत का अंतर तीन हजार से कम वोटों का रहा है। वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 82 फीसदी मतदान हुआ था, तब यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। इस बार कांग्रेस के बागी गोपाल मालवीय ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

Published on: