
भीलवाड़ा।
मांडलगढ़ विधानसभा उपचनुाव के लिए गुरुवार को तिलकनगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ का आना शुरु हो चुका है। दो राउंड भाजपा प्रत्याशी के आगे होने से भाजपा कार्यकर्ताओं के खेमे में उत्साह का माहौल है।
मतणना शुरू हाने के बाद पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे रहे। दूसरे राउंड में में भी बीजेपी के शक्तिसिंह हाडा 7241 मतों के साथ आगे रहे। निर्दलीय गोपाल मालवीय 4169 मतों के साथ दूसरे नम्बर रहे तथा कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ 2850 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। नोटा के 470 मत मिले। तीसरे राउंड मेें भी बीजेपी आगे रही ।
चौथे राउंड में भी कांग्रेस दूसरे नंबर पर
चौथे राउंड में भी बीजेपी आगे,निर्दलीय तीसरे नम्बर कॉंग्रेस दूसरे नम्बर पर
बीजेपी को 15419,कांग्रेस को 8296 निर्दलीय 6935, नोटा 933 मत मिले बीजेपी को 7283 की बढ़त
पांचवें राउंड में भी बीजेपी आगे
भीलवाड़ा: पांचवें राउंड में भी बीजेपी के बढ़त, कांग्रस दूसरे नंबर पर, निर्दलीय तीसरे नंबर पर
भाजपा, 17779, कांग्रेस 11230
छठे राउंड में भी बीजेपी आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
छठे राउंड में भी बीजेपी आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर, निर्दलीय तीसरे नंबर पर
भाजपा प्रत्याशी शक्तिसिंह हाड़ा 20784
कॉंग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ 14475 निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मालवीय 9375
सातवें राउंड में भी बीजेपी आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
सातवें राउंड में भी बीजेपी आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
बीजेपी 24441
कांग्रेस 18824 निर्दलीय 9670
बीजेपी 5617 की बढ़त
भीलवाड़ा आठवें राउंड में भी बीजेपी आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
बीजेपी 24441
कांग्रेस 18824
बीजेेेेपी की बढ़त पर ब्रेक, मतों का अंतर 324
भीलवाड़ा: 10 वे राउंड में भी बीजेपी आगे, बीजेपी, 32216, कांग्रेस 31882 निर्दलीय 15451
नोटा 2315
बीजेपी 324 की बढ़त
भीलवाड़ा 11 वे राउंड में बीजेपी पिछड़ी, कांग्रेस 116 मतों से आगे
मांडलगढ़ विधानसभा में विधायक का ताज किसके सिर बंधेगा कुछ ही देर यह आपके सामने होगा। मतगणना के लिए लगी टेबलों पर सभी बैठ चुके हैं। कुछ ही क्षणों में पहला रूझान आपके सामने होगा। मांडलगढ़ उपचुनाव की मुख्य गणना एकमात्र कक्ष 39 में होगी जबकि कक्ष संख्या 38 में डाक मत पत्र गिने जाएंगे। मुख्य गणना कक्ष में 21 राऊँड के लिए 14 टेबल लगाई गई है।
मीडिया से बदसलूकी, कवरेज से रोकने पर हंगामा, मीडियाकर्मी धरने पर बैठे
भीलवाड़ा। मीडियाकर्मी से यहां लगे एक सुरक्षा अधिकारी द्वारा बदसलकूकी करने से नाराज मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए। बाद में अधिकारियों की समझाइश पर मीडियाकर्मी माने।जानकारी के अनुसार पुलिस उप अधीक्षक राजेश मीणा ने एक मीडियाकर्मी से बदसलूकी। इससे नाराज मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की लाख समझाइश के बाद मीडियाकर्मी माने तथा वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ।