भीलवाड़ा

रिश्तों का कत्ल: फूफा बना दरिंदा, खाना देने गई नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

कड़े कानून के बावजूद नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे

2 min read
Misdeed with a minor in bhilwara

ब्राह्मणों की सरेरी।

सरकार भले ही बेटियों के साथ हो रही ज्यादती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कानून बना रही हो। इसके बावजूद नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। एेसा ही एक मामला आसींद थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए फूफा ने बारह साल की भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। यहीं नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त बालिका के पिता की रिपोर्ट थाने पर पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी राजकुमार नायक के अनुसार पीडि़ता बालिका के परिजन और आरोपित फूफा एक गांव में ही पास-पास रहते है। एक मई को फूफा और उसकी पत्नी कमठाने पर कार्य करने निकट ही गांव गए हुए। दोपहर में बालिका आरोपित फूफा और बुआ के लिए टिफिन देने गई। गर्मी अधिक होने से वह निकट ही छाया में वहां सो गई। इस दौरान बुआ सिंजारे लिए गए खेत की देखभाल के लिए चली गई। पीछे फूफा रह गया। उसने भतीजी को अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।


घर पहुंच फफक-फफक कर रोई

बालिका घर पहुंची तो फफक-फफक कर रो पड़ी। इससे परिजन सकते में आ गए। उन्होंने तसल्ली देकर बालिका से बात की। उसने आपबीत्ती बताई। यह सुनकर परिजनों की पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन बुधवार सुबह आसींद थाने पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल पीडि़ता का महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल कराया। उसके बाद पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपित फूफा को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

पुल से लटककर छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिख दी ऐसी बात, पढ़ने के बाद हर कोई रह गया सन्न

Published on:
02 May 2018 08:59 pm
Also Read
View All