भीलवाड़ा

यूपी में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए युवक का शव पहुंचा गांव तो मच गया कोहराम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Mob Lynching: भीलवाड़ा के एक युवक को उत्तरप्रदेश ( Uttar Pradesh ) के कौशांबी जिले में मवेशी चोर समझकर लोगों ने इतनी बुरी तरह पीटा ( Rajasthan Mob Lynching ) कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई। आज सवेरे उसका शव जब भीलवाड़ा उसके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2019, 1:51 PM IST
Mob Lynching

भीलवाड़ा/जहाजपुर। भीलवाड़ा के एक युवक को उत्तरप्रदेश ( Uttar Pradesh ) के कौशांबी जिले में मवेशी चोर समझकर लोगों ने इतनी बुरी तरह पीटा ( Mob Lynching ) कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई। आज सवेरे उसका शव जब भीलवाड़ा उसके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। सैनी कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आज सवेरे शव को पहले तो जहाजपुर लोकेश के गांव लाया गया वहां से मोक्षधाम के लिए शव ले जाया गया। मॉब लिंचिंग का शिकार हुए युवक का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को रोते देख ढांढस बंधाने आए अन्य लोगों की भी आंखे नम हो गई। इस मामलें में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।


जानकारी के अनुसार जहाजपुर के अमरवासी निवासी ट्रक चालक लोकेश जाट पांच दिन पहले ट्रक लेकर बनारस गया था। उसे कौशांबी जिले के कमासीन इलाके में बुधवार देर रात ग्रामीणों ने भैंस और बकरी चोर समझ पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। जब वह लगभग अचेत हो गया तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही मारपीट करने वाले सभी फरार हो गए। वहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर हनुमान नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। परिजन शुक्रवार को कौशांबी पहुंचे। लोकेश के बड़े भाई ओमप्रकाश ने उसकी पहचान की।

Updated on:
10 Aug 2019, 1:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं

भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला