भीलवाड़ा

भारी बारिश के चलते राजस्थान में यहां टूटा आधा दर्जन गांवों का संपर्क, पूरे उफान पर नदी-नाले

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 6:49 PM IST
rain

भीलवाड़ा शहर सहित जिलेभर में बुधवार देर रात से ही बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को शहर सहित जिलेभर में बारिश जम गई है। बारिश से जहां सामान्य जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया। वहीं नदी नाले ओवरफ्लो चल रहे है। जिले के लाडपुरा क्षेत्र में टहला के समीप मेनाली नदी के निर्माणाधीन पुलिया पर पानी होने से टहला व चेनपुरिया गावों का पंचायत व उपखंड मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

तेज बारिश से जोगणिया माता—मेनाल मार्ग अवरुद्ध, पूरे शबाब पर मेनाल
देश के प्रमुख वाटर फॉल में शुमार मेनाल क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश के चलते झरना पूरे वेग से बह रहा है। जिसे देखने के लिए पयर्टक वहां पहुंच रहे हैं। इधर बारिश के चलते जोगणिया माता—मेनाल मार्ग दो घंटे से अवरुद्ध पड़ा है। बारिश में पूरे वेग से बहते मेनाल के झरने को देखने के लिए यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक यहां की प्राकृतिक खुबसूरती को निहार रहे है। पर्यटक झरने के साथ सैल्फियां ले रहे हैं। गौरतलब है कि मेनाल वाटर फाल का जिंक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात में कर चुके हैं।

उफने नदी-नाले
जिले के रटलाई कस्बे में सुबह से ही हल्की बारिश का दौर जारी रहा, लेकिन 10 बजे बाद से ही जोरदार बारिश शुरू हुई जो दोपहर तक भी जारी रही। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी, नालों व खालों में पानी बहने लग गया है। कस्बे में गुरूवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट बारिश के कारण पूरी तरह से प्रभावित रहा।

झालावाड़
पिड़ावा क्षेत्र में हो रही लगातार अच्छी बारिश से गागरीन बांध लबालब भर गया। बांध पर चादर चलने लगी। जिसे देखने दूर दूर से लोग आ रहे हैं। लोग परिवार सहित आकर पिकनिक मना रहे हैं।

भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तंत्र के असर से प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून अब पूरी तरह से मेहरबान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तंत्र के असर से प्रदेश से दूरी बना रहे मानसूनी बादलों ने फिर से प्रदेश का रुख कर लिया है और अगले 48 घंटे में पूर्वी राजस्थान के करीब आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने संबंधित जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे में अजमेर, अलवर, बारां, चित्तौडग़ढ़, सिरोही, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल