भीलवाड़ा

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार, भीलवाड़ा व राजसमंद जिले में एक दर्जन वारदात का खुलासा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Mystery of body found in the ruins solved in three days in bhilwara

भीलवाड़ा।

प्रतापनगर थाना पुलिस ने सोमवार को वाहन चोर गिरोह का भण्डाफोड़ कर सरगना समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया। गिरोह ने भीलवाड़ा व राजसमंद में एक दर्जन वाणिज्यिक और दुपहिया वाहन चोरी कबूली है। गिरोह की निशानदेही पर पांच बाइक व एक पिकअप बरामद की गई।

ये भी पढ़ें

खण्‍डहर  में मिले शव की गुत्थी तीन दिन में सुलझी, इंजेक्शन में स्मैक देने से मौत, दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के अनुसार वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी व पुलिस उपाधीक्षक भंवर रणधीरसिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया। टीम में प्रतापनगर थानाधिकारी रोहिताश देवंदा, हैड कांस्टेबल हरीश कुमार, अशोक कड़वा व सिपाही अनिरुद्ध को शामिल किया गया। टीम ने दौलतगढ़ (आसींद) के राजू उर्फ राजमल खटीक, चलाणिया (शाहपुरा) के किशन गुर्जर तथा खोलपुरा (कोटड़ी) के जयसिंह राजपूत उर्फ जीतू बन्ना को गिरफ्तार किया। राजू उर्फ राजमल गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के लगभग 18 प्रकरण दर्ज हैं।

नशे की लत ने बना दिया अपराधी

पूछताछ में सामने आया कि राजू लम्बे समय से वाहन चोरियों में लिप्त रहा है। पकड़े जाने के बाद जेल से रिहा होते ही वारदात को अंजाम देने लगता था। गिरोह के बदमाश शराब की लत पूरी करने के लिए वाहन चुराने के बाद औने-पौने दामों में बेच देते थे।

पार्किंग पर रखते वाहन

भारी वाहन चुराकर आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर में किसी ाार्ड के आस-पास खड़ा कर देते थे। जहां पहले से वाहन खड़े होते थे। दुपहिया वाहन रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की पार्र्किंग में खड़ा करते थे। ग्राहक हाथ आते ही एक व्यक्ति जाकर वाहन ले आता था।

यहां से चुराए वाहन

सरगना राजू ने रमेश उर्फ रामेश्वर गुर्जर के साथ एक डम्पर आमेट थाना क्षेत्र के आगरिया से चुराया। उसमें रमेश पकड़ में आ गया, जबकि आमेट पुलिस को राजू की तलाश है। आरोपियों ने आमेट व लाछूड़ा से एक-एक ट्रैक्टर ट्रॉली, आसींद से लग्जरी जीप, टेक्सटाइल मार्केट, हरिपुरा चौराहे से एक-एक बाइक, कृष्णा व केशल हॉस्पिटल के निकट से चार दुपहिया वाहन, सिदडि़यास व बोराणा से एक-एक पिकअप चुराई। पुलिस ने पांच बाइक व एक पिकअप बरामद कर ली। वाहन बेचने की फिराक में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। राजू के खिलाफ सुभाषनगर व सदर थाने में स्थाई वारंट जारी है।

ये भी पढ़ें

डीजल-पेट्रोल के बढ़े भावों के खिलाफ भीलवाड़ा रहा बंद
Published on:
10 Sept 2018 10:26 pm
Also Read
View All