भीलवाड़ा

PM Modi की सभा से पहले छावनी बना ये इलाका, आज यहां देंगें कांग्रेस को चुनौती!

Rajasthan Election 2018
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2018, 10:21 AM IST
Security

भीलवाड़ा। राजस्थान के चुनावी रण (Rajasthan Election 2018) में आज प्रधानमंत्री Narendra Modi भीलवाड़ा में गरजने वाले है। पीएम की सभा कुछ देर में सुखाडिय़ा स्टेडियम में प्रारंभ होगी। ऐस में सभा को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। यहां तक की सभा में पहुंचने वाले लोगों के कपड़े तक चेक किए जा रहे है। कोई काले वस्त्र तो पहन के नहीं आया। अगर कोई काले वस्त्र पहन के आए तो उनके वस्त्र को उतरवाया जा रहा है।

PM Modi की आज प्रदेश में तीन सभाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भीलवाड़ा के बाद बेणेश्वर धाम और फिर कोटा में सभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी की पहली सभा सुबह 11:00 बजे भीलवाड़ा में होगी। अगली सभा दोपहर करीब एक बजे बेणेश्वर धाम में होगी। आदिवासी बहुल इलाके में सभा कर भाजपा यहां अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। मोदी की आखिरी सभा दोपहर करीब सवा तीन बजे कोटा में होगी।

वहीं इधर... राहुल ने चूमी ख्वाजा की चौखट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। उन्होंने आस्थाना शरीफ में गरीब नवाज की मजार पर मखमली चादर और फूल पेश किए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। इस दौरान दरगाह के कुछ हिस्से को खाली कराया गया।

Updated on:
26 Nov 2018, 10:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All