भीलवाड़ा

बाप रे बाप ! राजस्थान के इस सरकारी दफ्तर में मिला खतरनाक कोबरा व सांपों का जमावड़ा, मचा हडक़ंप

snake rescue: सांप पकडऩे वाली टीम भी एक साथ सांपों को देखकर हो गई हैरान। ये सांप ऐसे हैं कि एक साथ रह भी नहीं सकते।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 7:19 AM IST
Feature image

भीलवाड़ा. सुखाडिया सर्कल स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय प्रथम परिसर में मंगलवार को तीन प्रजाति के चार सांप एक साथ मिले। वन्य जीव रक्षकों ने रेस्क्यू कर चारों सांपों को पानी के एक हौद से सुरक्षित निकाला।
ब्यूरो कार्यालय परिसर में सांपों का जमावड़ा होने की सूचना पर वन्य जीव बचाव रक्षक दल कुलदीप सिंह राणावत की अगुवाई में मौके पर पहुंचा। यहां कार्यालय के पानी के हौद में एक साथ तीन प्रजाति के चार सांपों को देख कर टीम हैरान रह गई। टीम ने करीब एक घंटे रेस्क्यू कर चारों सांपों को सुरक्षित निकाला। इसके बाद राणावत ने छोटूलाल कोली, नारायण भदाला, हेमेंद्र नागोरा की मदद से सांपों को वन विभाग क़े जंगल में छोड़ दिया।


वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दो इंडियन रेट स्नेक के साथ ही काला कोबरा व कॉमन करेत प्रजाति के सांप थे। इनमें दो सांप खतरनाक किस्म के है, इनकी प्रजाति कम ही पाई जाती है और यह चारों एक साथ रह भी नहीं सकते है।

Updated on:
13 Nov 2024, 7:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crime: ‘मर्डर के बाद घर की छत पर अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया’, आरोपी ने उगले रोंगटे खड़े करने वाले राज

राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा?