
जयपुर। राजस्थान के एक जिले में चार दिन लगातार अवकाश आ रहे हैं। इस कारण लोगों ने लम्बा वीकेंड प्लान कर लिया है। इस जिले में आगामी 14,15,16, व 17 नवम्बर को चार दिन लगातार अवकाश रहेंगे। इस दौरान अधिकांश सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद रहेंगे।
राजस्थान के अजमेर जिले में लगातार चार दिन के अवकाश आ रहे हैं। अजमेर जिले में इन दिनों पुष्कर मेला लगा हुआ है। इस कारण आगामी 14 नवम्बर को पुष्कर मेला का स्थानीय अवकाश जिला कलक्टर की ओर से घोषित किया गया है। वहीं 15 नवम्बर को गुरुनानक जयंती का अवकाश रहेगा।
इसके अलावा 16 नवम्बर को शनिवार व 17 नवम्बर को रविवार के अवकाश रहेंगे। ऐसे में 14 से लेकर 17 नवम्बर तक अधिकांश सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा। वहीं 16 नवम्बर को छोडकऱ बाकी तीन दिन सरकारी स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। जिले में लगातार चार दिन के अवकाश आने के कारण स्थानीय लोगों ने लम्बा वीकेंड मानते हुए घूमने-फिरने का प्लान कर लिया है।
13 नवम्बर को भी रहेगा यहां पर अवकाश
राजस्थान में इस समय विधानसभा उपचुनाव चल रहे है। राजस्थान में सात सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में इन विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवम्बर का अवकाश रहेगा।
Updated on:
12 Nov 2024, 4:04 PM IST
Published on:
12 Nov 2024, 2:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.